प्रेम संबंधों में नजदीकियां और रोमांस बढ़ेगा, यहां देखें वृषभ राशि का 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल

Taurus Weekly Horoscope 28 September to 4 October 2025: सितंबर माह का तीसरा सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल.

वृष साप्ताहिक राशिफल 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2025

इस सप्ताह आपके सामने नए अवसरों के साथ कुछ चुनौतियाँ भी आएंगी. मेहनत और धैर्य से किए गए प्रयास सफल रहेंगे. किसी भी निवेश या साझेदारी से पहले पूरी जानकारी अवश्य लें. वरिष्ठों और सहयोगियों का समर्थन मिलेगा, जिससे कार्यों में तेजी आएगी.

करियर/बिजनेस: कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं. मेहनत और ईमानदारी से किए गए कार्यों की सराहना होगी. व्यापारियों को नए क्लाइंट और अवसर मिलेंगे. हालांकि, जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसान पहुँचा सकते हैं.

रिलेशनशिप: पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. मित्रों और सहयोगियों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा. प्रेम संबंधों में नजदीकियां और रोमांस बढ़ेगा. किसी पुराने विवाद का समाधान निकल सकता है.

हेल्थ: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन खानपान और पर्याप्त नींद पर ध्यान देना जरूरी है. मानसिक शांति के लिए ध्यान और प्राणायाम अपनाएँ.

शुभ अंक: 29, 30, 03
शुभ रंग: बैंगनी, हरा, क्रीम
शुभ दिन: शुक्रवार, बुधवार, शनिवार

सावधानी: अनावश्यक खर्च से बचें और निवेश में जल्दबाजी न करें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >