Taurus Weekly Horoscope 1 to 7 December 2024: वृषभ राशि वालों को निवेश से लाभ होने की संभावना है, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Taurus Weekly Horoscope 1 to 7 December 2024: नए सप्ताह के साथ नए महीने की भी शुरूआत होने वाली है. आइए जानते हैं “दैवज्ञ” ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी से दिसंबर माह का पहला सप्ताह 1 से लेकर 7 दिसंबर 2024 वृषभ राशि का साप्ताहिक राशिफल.
Taurus Weekly Horoscope 1 to 7 December 2024: वृष राशि वालों के लिए नवंबर माह का नया सप्ताह (साप्ताहिक राशिफल नवंबर 2024) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं “दैवज्ञ” ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी से वृषभ राशि का साप्ताहिक राशिफल.
वृषभ: इस सप्ताह कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन सराहा जाएगा. पूर्व किये गए निवेश से लाभ होने की संभावना है. जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा.कोई उपहार मिल सकता है.वाणी पर संयम रखें.
करियर/बिजनेस: इस सप्ताह मेहनत का फल मिलेगा. किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी. बिजनेस में निवेश से पहले सोच-समझकर निर्णय लें.
रिलेशनशिप:इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे. पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है. हेल्थ:इस सप्ताह पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. खानपान का ध्यान रखें.
ग्रह स्थिति: आपकी चंद्र राशि में बृहस्पति के पहले भाव में स्थित होने के कारण, आपके मित्रों और परिवार के सदस्यों को आपकी जिंदगी अत्यंत सुखद प्रतीत हो सकती है. हालांकि, इस सप्ताह किसी हालिया घटना के कारण, आप भीतर से खिन्न और उदास महसूस कर सकते हैं.
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.