Taurus Monthly Horoscope June 2025: वृषभ राशि वालों को संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है, पढ़ें मासिक राशिफल

Taurus Monthly Horoscope June 2025: जून 2025 वृषभ राशि वालों के लिए आत्मविश्लेषण और स्थिरता का समय लेकर आया है. इस माह करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं, लेकिन परिवार और स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी. आर्थिक दृष्टिकोण से समय अनुकूल रहेगा. आइए जानते हैं पूरा मासिक राशिफल विस्तार से.

वृष राशि जून 2025 का मासिक राशिफल

Taurus Monthly Horoscope June 2025: पारिवारिक जीवन वृषभ राशि वालों के लिए जून का प्रारंभ थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. 6 जून के बाद परिवार के भीतर किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है.

छोटे-छोटे मुद्दों पर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन 15 जून के बाद हालात सुधरेंगे और घर में खुशहाली लौटेगी. सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी और मान-सम्मान मिलेगा. भाई-बहनों और रिश्तेदारों से सहयोग प्राप्त होगा, हालांकि माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है.

व्यापार और नौकरी

  • व्यापारियों के लिए यह महीना लाभकारी सिद्ध हो सकता है.
  • व्यापार के स्वामी बुध और गुरु की शुभ स्थिति आपको लाभ दिलाएगी.
  • 7 जून के बाद व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है, ऐसे में विवेक से निर्णय लेना जरूरी होगा.
  • नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है.
  • वरिष्ठ अधिकारियों से संवाद करते समय सावधानी रखें.

शिक्षा और करियर

  • छात्रों के लिए जून का महीना मेहनत की मांग करेगा.
  • विशेषकर प्राथमिक स्तर के छात्रों को पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता होगी.
  • उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी.
  • करियर की शुरुआत ठीक रहेगी, लेकिन 7 जून के बाद चुनौतियां आ सकती हैं.
  • गुरु की स्थिति आपको मार्गदर्शन और सहयोग देती रहेगी.

प्रेम और वैवाहिक जीवन

  • प्रेम संबंधों के लिहाज से जून का महीना वृषभ राशि वालों के लिए सकारात्मक रहेगा.
  • पुराने प्रेम संबंधों में फिर से जुड़ाव हो सकता है.
  • 6 जून के बाद, नए रिश्तों की शुरुआत भी हो सकती है.
  • दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और ग्रहों की शुभ स्थिति के कारण पति-पत्नी घूमने का प्लान भी बना सकते हैं.

स्वास्थ्य

  • स्वास्थ्य के मामले में वृषभ राशि के जातकों को इस महीने सावधानी बरतनी होगी.
  • राशि स्वामी द्वादश भाव में हैं और शनि की दृष्टि पंचम भाव पर पड़ रही है.
  • मंगल और केतु की युति छाती और पेट से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न कर सकती है.
  • थोड़ी सी लापरवाही दुर्घटना या गंभीर बीमारी का कारण बन सकती है, इसलिए सतर्क रहें.

शुभ अंक और रंग

  • लकी रंग: हरा
  • लकी नंबर: 2

विशेष उपाय

  • समय-समय पर जरूरतमंदों को भोजन और सहायता करें.
  • प्रत्येक दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी को बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं.

संपर्क करें

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
(ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ)
8080426594 / 9545290847
जन्मकुंडली, वास्तु, या व्रत-त्योहार से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए उपरोक्त नंबरों पर संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >