सूर्य-शनि का 'षडाष्टक योग' 5 राशि के जातकों के लिए बेहद अशुभ, किन चुनौतियों का करना पड़ेगा सामना?

Shadashtak Yog Rashifal: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और शनि को एक दूसरे का शत्रु बताया गया है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, सूर्य-शनि से षडाष्टक दृष्टि योग का निर्माण होने जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र के जानकार पं. धनंजय पांडेय ने बताया कि यह षडाष्टक योग मेष समेत 5 राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा नहीं है. इन राशि के जातकों को धन और करियर को लेकर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.

1. मेष राशि

नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र या कार्यस्थल पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. अधिकारियों से किसी बात पर बहस हो सकती है. बिजनेस में बनते हुए अचानक बिगड़ जाएंगे, जिससे तनाव हो सकता है. परिवार में बिता या बड़े भाई से किसी बात पर विवाद हो सकता है.

2. वृषभ राशि

कार्यक्षेत्र में किए गए कार्यों के परिणाम निराशा उत्पन्न करने वाले होंगे. सरकारी नौकरी करने वाले जातक कार्यस्थल पर अधिकारियों की बात का बुरा मान लेंगे, जिससे मन अशांत रहेगा. कोर्ट का मामला पक्ष में न आने की वजह से निराशा होगी. रोजमर्रा की आमदनी प्रभावित होगी. सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा, क्योंकि पेट या हड्डी से जुड़ी परेशानी हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Weekly Rashifal 6 To 12 September: चिंताओं का होगा अंत या बढ़ेंगी टेंशन , यहां जानें मेष से लेकर मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल

3. कर्क राशि

कार्यक्षेत्र में सम्मान को ठेस पहुंच सकता है. नौकरी करने वाले जातकों का कोई बड़ा काम प्रभावित होगा. निवेश से जुड़ा कोई बड़ा कार्य अचानक रुक सकता है. परिवार में पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी.

4. सिंह राशि

आंख से जुड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है. सामाजिक कार्य से जुड़े जातकों के सम्मान में कमी देखने को मिल सकती है. कोई भरोसेमंद साथी उम्मीद के खिलाफ काम करेगा, जिससे कष्ट हो सकता है. व्यापार करने वाले लोग आर्थिक सफलता न मिलने से परेशान रह सकते हैं.

5. तुला राशि

नौकरी करने वाले लोग में कार्यक्षेत्र में अपमान के कारण निराश रह सकते हैं. जमीन का किसी बड़ी प्रॉपर्टी को लेकर भाई से विवाद हो सकता है. परिवार में पिता से बहस करना भारी पड़ सकती है. आर्थिक तरक्की में बाधाएं आएंगी.

ये भी पढ़ें: Venus in Libra: शुक्र का तुला राशि में प्रवेश 5 राशि वालों के लिए वरदान जैसा! धन और करियर में होगा जबरदस्त फायदा

कब बनेगा षडाष्टक योग?

सूर्य-शनि के षडाष्टक दृष्टि योग को दर्शाती तस्वीर. इमेज- एआई.

कैसे बनता है षडाष्टक योग?

वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, षडाष्टक योग तक बनता है जब कोई दो ग्रह एक दूसरे छठे और आठवें भाव में विराजमान रहते हैं. दूसरे अर्थों में जब कोई दो ग्रह 150 डिग्री कोणीय अंश का निर्माण करते हैं तब षडाष्टक योग बनता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपेश कुमार ठाकुर

दिपेश कुमार ठाकुर प्रभात खबर डिजिटल में धर्म और राशिफल सेक्शन लीड के तौर पर बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे अनुभव के दौरान उन्होंने धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और न्यूमेरोलॉजी से जुड़े विषयों पर व्यापक लेखन किया है. उन्होंने Zee News, News24, Bharat Express, NDTV, Jansatta और Hari Bhoomi जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है. धर्म और ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल, तथ्यपरक और पाठकों की रुचि के अनुरूप प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. उन्होंने संस्कृत साहित्य से स्नातक के साथ जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >