Surya Grahan 2024 Rashifal: लगने वाला है साल का दूसरा सूर्यग्रहण, तुला राशि के वैवाहिक जीवन में होगी अशांति, जानें अन्य जातकों का हाल

Surya Grahan 2024 Rashifal: इस साल 2 अक्टूबर 2024 को सर्व पितृ अमावस्या पर साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा. आइए जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से राशियों का इस सूर्यग्रहण का क्या प्रभाव पड़ेगा

Surya Grahan 2024 Rashifal: आने वाले बुधवार यानी 2 अक्टूबर 2024,आश्विन कृष्ण पक्ष अमावस्या,महालया,पितृपक्ष के समाप्ति के दिन कंकणाकृति,बलयग्रास सूर्य ग्रहण होगा.यह ग्रहण कन्या राशि,हस्त नक्षत्र पर लगेगा.यह ग्रहण के समय सूर्य के साथ चन्द्रमा,बुध और केतु स्थित होंगे.देवगुरू वृहस्पति और ग्रहों के सेनापति मंगल की पूर्ण दृष्टि होंगे.शुक्र तुला राशि में,शनि कुंभ राशि में,राहु मीन राशि में होंगे.ग्रहण का आरंभ रात्रि 9.13 तथा ग्रहण की समाप्ति रात्रि 3.17 होगा.जो भारत में दिखाई नहीं देगा.इस ग्रहण का अलग-अलग राशियों पर अगले 27 दिन तक कैसा प्रभाव पड़ेगा-उसका वर्णन कर रहे हैं.

मेष राशि वाले जोखिमपूर्ण धन निवेश से बचें

मेष-स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल नहीं है.हृदय एवं उदर से संबंधित रोग परेशान कर सकता है.वाहनादि चलाते समय सावधानी रखने की आवश्यकता है. गर्भवती महिलाओं को भी विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है.आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगा.जोखिमपूर्ण धन निवेश से बचने की आवश्यकता है.
उपाय-ऊँ अं अगांरकाय नमः तथा ऊँ रां राहवे नमः मंत्र का अधिकाधिक जप करें

Aaj Ka Rashifal 26 September 2024: मकर राशि के जातक के सेहत में थोड़ी गिरावट संभव है

वृषभ राशि वालों को सफलता के अवसर मिलेंगे

वृष-नौकरी में उन्नति,बेरोजगारों को जीविकोपार्जन का साधन उपलब्ध होगा. सामाजिक-राजनीतिक लोगों को सफलता के अवसर मिलेंगे.प्रियजनों के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य सफल होगा.विवादास्पद स्थितियों से मुक्ति मिलेगी.वाकपटुता से असंभव कार्य भी प्रतिपादित कर सकते हैं.पत्नी एवं पुत्र सुख उत्तम रहेगा.
उपाय-भगवान शिव एवं हनुमान जी की उपासना करें.

मिथुन राशि वाले वाहन सावधानी से चलाएं

मिथुन-मानसिक उद्विग्नता,स्वास्थ्य बाधा से परेशानी होगी.दूसरों के आरोप,लांछन या आलोचना की ओर ध्यान न देते हुए अपने काम को करते रहें तो सफलता दूर नहीं रहेगी.अन्यथा कठिनाइयों में पड़ सकते हैं.व्यापार-व्यवसाय में कई प्रकार की कठिनाइयां और लाभ मार्ग में रूकावटें होगी.वाहन सावधानी से चलाएं,यात्रा सावधानी से करें दुर्घटना आदि की संभावना.
उपाय-भगवान सिव,पार्वती की उपासना करें.ऊँ जूं सः मंत्र का अधिकाधिक जप करें.

कर्क राशि वाले जातकों का शत्रु का भय दूर होगा

कर्क-उच्च रक्तचाप,विवादग्रस्तता अथवा प्रतिकूल घटनाओं से कष्ट हो सकता है. घर के बुजुर्गों एवं वरिष्ठ सदस्यों की ओर चिंता बढ़ेगी.कठिन परिश्रम प्रयत्न से ऋण ओर शत्रु का भय दूर होगा,रियल एस्टेट,केमिकल,इलेक्ट्रिक एवं इलेकट्रनिक आयटम आदि से सम्बन्धित व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
उपाय-भगवान सूर्य को अर्घ दें,ढैया से बचने के लिए सातमुखी रूद्राक्ष की माला गले में धारण करें.ऊँ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का अधिकाधिक जप करें.

सिंह राशि वाले धन पक्ष के प्रति सचेष्ट रहें

सिंह-जमीन-मकान संबंधी कामों में गतिरोध दूर होंगें.स्वावलम्बी जीवन का विकास होगा.किसानों के लिए यह समय अनुकूल एवं प्रगतिशील रहेगा.व्यापार-व्यवसाय में उत्साह बढ़ेगा.धन पक्ष के प्रति सचेष्ट रहें,अन्यथा असावधानी या दैवीय विपदा से धन हानि होगी.वाणी की कठोरता से लोगों से सम्बन्ध कटु होंगे.
उपाय-भगवान् सूर्य को अर्घ दे.तथा आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करना चाहिए.

कन्या राशि वालों को भाग्य का समर्थन नहीं मिलेगा

कन्या-सामयिक-सामाजिक कार्यों के प्रति अभिरूचि बढ़ेगी.साहस-पराक्रम की अभिवृद्धि.विशिष्टजनों की संगति एवं उच्चवर्गीय जनों के माध्यम से लाभ पहुंचेगा.राज्यपक्ष से अनुकूलता रहेगी.भाग्य-प्रारब्ध का समर्थन न मिलने से आपके प्रयासों के अनुरूप ही आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे.
उपाय-मां दुर्गा की उपासना करनी चाहिए.नौमुखी रूद्राक्ष धारण करें.

तुला राशि वालों के दाम्पत्य जीवन में अशांति होगी

तुला-घर-परिवार से संबंधित जिम्मेदारियों का निर्वाह कठिन होगा.स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखें.निरर्थक यात्रा करनी पड़ सकती है.विदेश यात्रा का भी योग बनेगा. वैवाहिक एवं दाम्पत्य जीवन में अशांति होगी.व्ययाधिक्य,हठवादी प्रवृत्ति बढ़ जायेगी.
उपाय-ऊँ कें केतवे नमः मंत्र का अधिकाधिक जप करें.प्रतिदिन शिवमन्दिर जाकर शिवलिंग पर जल चढावें.

वृश्चिक राशि वालों में निराशा जनक स्थितियां बनेगी

वृश्चिक-अनावश्यक तनाव-विवादजनक स्थितियाँ पैदा होगी.झंझटों तथा नाना प्रकार के अवरोध के कारण किसी भी काम के पूरा होने के प्रति आंशका होगी.आर्थिक पक्ष से भी निराशा जनक स्थितियां बनेगी.घर-परिवार से संबंधित जिम्मेदारियों का निर्वाह कठिन होगा.स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें.
उपाय-पीपल के पेड़ पर नित्य जल चढ़ावें तथा शनिवार को तेल का दीपक जलावें.

धनु राशि वालों को आकस्मिक धनलाभ होने की योग है

धनु-शुभ फल की प्राप्ति होगी.बुद्धि-चतुरता से असंभव कार्य भी संभव होगा.जमीन-मकान संबंधी काम में अवरोध दूर होंगे.सभी युवा वर्ग के जातकों के लिए समय प्रभावशाली रहेगा.भाग्य-कर्म-प्रारब्ध का सहयोग मिलेगा.आकस्मिक धनलाभ होने की योग है.
उपाय-प्रातःकाल सूर्योदय के समय भगवान सूर्य को अर्घ दें.मां दुर्गा की उपासना करें.

मकर राशि वालों की आय में वृद्धि होगी

मकर-स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल है.उदर से सम्बन्धित रोगों के प्रति सावधानी रखें.आर्थिक दृष्टि से समय शुभफलदायक रहेगा.भूमि मकान आदि कार्य से लाभ का योग है.आय में वृद्धि होगी.सन्तान सम्बन्धी समस्या का समाधान मिलेगा.व्यवसाय में उन्नति होगी.
उपाय: नियमित माता-पिता के चरण स्पर्श करें.मां दुर्गा की उपासना करें.

कुंभ राशि वालों को व्यवसाय में परेशानी से छुटकारा मिलेगा

कुंभ-आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.परिश्रम-प्रयत्न से रूका हुआ काम पूरा होगा. नौकरी प्राप्ति के प्रयासों में भी सफलता मिलने की योग है.आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.व्यवसाय में परेशानी से छुटकारा मिलेगा.
उपाय-भगवान शिव एवं मां दुर्गा की उपासना करे.केले की वृक्ष की पूजा करें.घी का दीपक जलावें.

मीन राशि वाले वाहन सावधानी से करें

मीन-शरीर-स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान रखें.स्वास्स्थ्य संबंधी मामलों में लापरवाही न बरतें.किसी नये व्यवसाय प्रारम्भ करने जा रहें तो सोच-समझ कर कार्य करें.विद्यार्थियों को परिश्रम से अनुकूल फल की प्राप्ति होगी.जमीन-जायदाद संबंधी कार्य में विलम्ब होगा.वाहन का प्रयोग सावधानी से करें,दुर्घटना की आशंका है.
उपाय-ऊँ राहवे नमः मंत्र का अधिकाधिक जप करे.संभव हो तो नित्य शिवमंदिर में जाकर शिव जी को जल चढ़ावें.  

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >