Solar Eclipse 2023 in Virgo,Surya Grahan Date Time Live: आज कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लगेगा सूर्य ग्रहण

Solar Eclipse 2023 in Virgo,Solar Eclipse Date Time in India, Surya Grahan 2023 Date and Time in India Live Updates: आज 14 अक्टूबर 2023 को सूर्य ग्रहण लगेगा और इसी दिन सर्व पितृ अमावस्या रहेगी. सर्व पितृ अमावस्या के साथ ही 16 दिनों तक चलने वाले श्राद्धपक्ष की समाप्ति हो जाती है. हालांकि यह ग्रहण भारत में दर्शनीय नहीं होगा, जिस कारण श्राद्ध कर्म और अमावस्या से जुड़ी सारी धार्मिक गतिविधियों पर कोई रोक नहीं होगी. साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था. अब 14 अक्टूबर को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. यह ग्रहण कुछ राशियों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है.

Live Updates
6:23 PM. 14 Oct 23 12:53 PM. 14 Oct

Surya Grahan 2023 Live: पितरों को खुश करने के लिए करें ये उपाय

इस दिन पितरों के निमित्त श्राद्ध, पिंडदान तथा तर्पण करना चाहिए.इससे घर तथा जन्मकुंडली में मौजूद पितृदोष समाप्त होता है और घर में शांति तथा खुशहाली आती है.

6:23 PM. 14 Oct 23 12:53 PM. 14 Oct

  वियतनाम की मान्यता

वियतनाम में सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण को लेकर ऐसा माना जाता है कि जब एक विशाल आकार का मेंढक सूर्य को निगल लेता है तो सूर्य ग्रहण लग जाता है. यहां के भगवान हान इस मेंढक के स्‍वामी माने जाते हैं और जब यह मेंढक को थूकने को बोलते हैं तो वह सूर्य को अपने मुंह से बाहर निकालता है. इसी प्रकार से चंद्रग्रहण भी लगता है.

6:09 PM. 14 Oct 23 12:39 PM. 14 Oct

Surya Grahan 2023 Live:  सूर्य की करें आराधना

माना जाता है कि सूर्य ग्रहण के समय मंत्रों का जाप करना शुभ होता है.इसलिए आप ग्रहण के वक्त सूर्य के मंत्रों का जाप कर सकते हैं.इसके अलावा नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए गायत्री मंत्र का भी जाप कर सकते हैं.

6:09 PM. 14 Oct 23 12:39 PM. 14 Oct

Surya Grahan 2023 Live:  कब लगता है सूर्यग्रहण

सूर्य ग्रहण तब लगता है, जब सूरज और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता और वह सूर्य की रोशनी पृथ्वी पर आने से कुछ समय के लिए रोक देता है.

6:09 PM. 14 Oct 23 12:39 PM. 14 Oct

Surya Grahan 2023 Live: ग्रहण के बाद करें ये काम

ग्रहण का मोक्ष यानी पूरा समय होने के बाद मकान, दुकान, प्रतिष्ठान की साफ सफाई कर अच्छे से धुलाई करें. संभव हो तो पूरे घर को नमक के पानी से धोएं. इसके बाद खुद भी स्नान कर देवी देवताओं को स्नान कराएं. इसके बाद खाद्य पदार्थों पर गंगाजल छिड़क कर उनको शुद्ध करें. ग्रहण के प्रभाव सभी तरह के ग्रहण यानि सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण पर लागू होते हैं. ग्रहण के बाद खुद भी स्नान करें और देवी-देवताओं को भी स्नान कराएं. खाने की चीजों पर गंगाजल छिड़क कर उन्हें शुद्ध करें और उसके बाद ही ग्रहण करें.

6:09 PM. 14 Oct 23 12:39 PM. 14 Oct

Surya Grahan 2023 Live:  सूर्य ग्रहण और रिंग ऑफ फायर का रहस्य

आज लगने वाला साल का आखिरी सूर्य ग्रहण वलयाकार होगा. इस सूर्य ग्रहण के दौरान पृथ्वी से सूर्य का नजारा देखने पर सूर्य के बीच वाले हिस्से में एक काली आकृति नजर आएगी और बाहरी वाले हिस्से में आग का छल्ला नजर आएगा. इसे अंग्रेजी में रिंग ऑफ फायर के नाम से जाना जाता है. दरअसल सूर्य ग्रहण के दौरान चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाएगा जिस कारण से इस कंकणाकृति सूर्य ग्रहण के नाम से जाएगा. रिंग ऑफ फाय को अमेरिका में साल 2012 के बाद सभी हिस्सों में नजर आएगा. भारत में इस सूर्य ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा.

मुख्य बातें

Solar Eclipse 2023 in Virgo,Solar Eclipse Date Time in India, Surya Grahan 2023 Date and Time in India Live Updates: आज 14 अक्टूबर 2023 को सूर्य ग्रहण लगेगा और इसी दिन सर्व पितृ अमावस्या रहेगी. सर्व पितृ अमावस्या के साथ ही 16 दिनों तक चलने वाले श्राद्धपक्ष की समाप्ति हो जाती है. हालांकि यह ग्रहण भारत में दर्शनीय नहीं होगा, जिस कारण श्राद्ध कर्म और अमावस्या से जुड़ी सारी धार्मिक गतिविधियों पर कोई रोक नहीं होगी. साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था. अब 14 अक्टूबर को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. यह ग्रहण कुछ राशियों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >