Surya Budh Yuti Yog 2026 Unlucky Zodiacs: द्रिक पंचांग और ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सूर्य और बुध 27 अगस्त को युति दृष्टि योग का निर्माण करेंगे. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, युति दृष्टि योग तब बनता है जब दो ग्रह एकसाथ आते हैं.
ज्योतिषाचार्य पं. धनंजय पांडेय ने बताया कि जब दो ग्रह एकसाथ आते हैं, तो कुछ राशि वालों के जीवन में लाभ के कई अवसर मिलते हैं. बुध सूर्य के युति योग से 4 राशि वालों को खास सावधान रहना होगा.
कब बनेगा सूर्य-बुध का युति दृष्टि योग?
द्रिक पंचांग के अनुसार, सूर्य-बुध का युति योग गुरुवार, 27 अगस्त 2026 को रात 10 बजकर 31 मिनट पर बनेगा. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बनता है.
ये भी पढ़ें: गुरु के नक्षत्र गोचर से संवर जाएगी 5 राशि वालों की तकदीर! बंपर लाभ के हैं योग
वृषभ राशि
नौकरीपेशा लोगों को बॉस की बातों का कष्ट हो सकता है. बिजनेस करने वाले लोग कुछ हद तक आर्थिक नुकसान झेल सकते हैं. निवेश में पैसा फंस सकता है. आंख से जुड़ी परेशानी हो सकती है. खर्च पर नियंत्रण रहना होगा.
तुला राशि
सेहत को लेकर सावधान रहना होगा. हड्डी से जुड़ी दिक्कतें उभर सकती हैं. नौकरी से जुड़ा कोई बड़ा काम आगे बढ़ सकता है. व्यापार में निवेश के अनुकूल रिटर्न नहीं मिलेगा. निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है. पिता से विवाद हो सकता है. पिता के सामने सोच-विचारकर अपनी बातों को रखें.
मकर राशि
जरूरी कार्यों में अनावश्यक देरी होगी. अगर आपने पहले कहीं निवेश किया था, तो उसमें कुछ हद तक नुकसान हो सकता है. कारोबार में बड़ा निवेश कुछ समय के लिए टाल देना अच्छा रहेगा. नौकरी में कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद हो सकता है, सावधान रहना होगा.
कुंभ राशि
कार्यक्षेत्र में मेहनत के अनुकूल फल नहीं मिलेगा, जिससे मन में निराशा होगी. सरकारी नौकरी करने वालों को बड़े काम में निराशा हो सकती है. कारोबार में दैनिक आमदनी में कमी आ सकती है. व्यापार में और अधिक मेहनत करना होगा.
ये भी पढ़ें: 'नवपंचम राजयोग' लाएगा मकर राशि वालों के जीवन में बहार, धन और करियर में होगी बड़ी तरक्की
मीन राशि
किसी भी बड़े काम के लिए निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है. ऐसे में बड़ा निर्णय लेने से पहले बड़े-बुजुर्गों और अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें. कार्यक्षेत्र या वर्कप्लेस पर अपनी बात रखने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें.
नौकरी या व्यापार से जुड़े कार्यों को लेकर अधिक तनाव, घबराहट या मानसिक उलझनों का सामना करना पड़ा सकता है. गला या स्किन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं. सेहत को लेकर अलर्ट रहना होगा.