Rajyog: सूर्य-बुध से 5 राशि के जातकों का भाग्योदय, बुधादित्य राजयोग खोलेगा धन-समृद्धि का रास्ता

Budhaditya Rajyog 5 Luckiest Zodiac: बुध ग्रह 7 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश किया था, अब सूर्य 17 सितंबर को कन्या में गोचर करने वाला है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कन्या राशि में सूर्य और बुध ग्रह का मिलन होगा. कन्या राशि में सूर्य-बुध के मिलने से बुधादित्य योग बनेगा, जिसे वैदिक ज्योतिष में 'राजयोग' कहा गया है. इस प्रकार 17 सितंबर को बुध और सूर्य के मिलने से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा. कन्या राशि में बनने वाला यह राजयोग पांच राशियों से संबंध रखने वाले लोगों के लिए लाभकारी और उन्नतिकारक है. ज्योतिषाचार्य पं. धनंजय पांडेय ने बताया कि बुधादित्य राजयोग किन 5 राशि के जातकों के जीवन क्या बदलाव आएगा.

मिथुन राशि के जातकों को पिता के सहयोग से होगा लाभ

सरकारी या प्राइवेट नौकरी करने वाले सूर्य ग्रह की अनुकूलता प्राप्त करेंगे. इससे कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा प्राप्त होगा. कार्यस्थल पर मान-सम्मान बढ़ेगा. आंख से जुड़ी परेशानी कम होगी. पिता के सहयोग या आशीर्वाद से कोई काम सफल होगा. नौकरी से अटके कार्यों को गति मिलेगी. वाणी के प्रभाव से कोई बड़ा काम बनेगा. व्यापार में आर्थिक उन्नति के कई रास्ते खुलेंगे.

कर्क राशि से संबंधित लोगों के लिए अचानक लाभ का योग

पहले किए पैतृक संपत्ति में निवेश का लाभ मिलेगा. सूर्य ग्रह का शुभ प्रभाव नौकरीपेशा जातकों की तरक्की में सहायक होगा. अचानक धन लाभ का योग है. आईटी क्षेत्र में काम करने वाले जातकों को खुशखबरी मिलेगी. व्यापार में तरक्की के लिहाज से की गई यात्रा सफल होगी. तंत्रिका तंत्र (नर्वस सिस्टम) से जुड़ा कष्ट कम होगा.

सिंह राशि से जुड़े लोगों की दैनिक आमदनी बढ़ेगी

पिता के सहयोग से सरकारी की योजना से लाभ हो सकता है. कारोबार करने वाले जातकों बुध और सूर्य ग्रह की अनुकूलता प्राप्त होगी. आमदनी में वृद्धि होगी. धन लाभ के प्रबल योग हैं. दैनिक आमदनी में बढ़ोतरी से मन प्रसन्न रहेगा. समाजिक प्रतिष्ठा के साथ-साथ धन और समृद्धि के रास्ते खुलेंगे.

ये भी पढ़ें: Venus Transit: 85 दिन तक मिलेगा राजसी ठाटबाट, शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से आएंगे 5 राशि वालों के सुनहरे दिन

कन्या राशि के लोगों का होगा भाग्योदय

सूर्य और बुध ग्रह के सकारात्मक प्रभाव से नौकरीपेशा जातकों की तरक्की होगी. व्यवसाय करने वाले जातकों को कुछ महत्वपूर्ण स्रोतों से धन लाभ हो सकता है. प्रतियोगी परीक्षा में सफलता का शुभ समाचार मिलेगा. परिवार में छोटे भाई से आर्थिक लाभ होगा. भाग्योदय होगा. धन संकट से निजात मिल सकती है. आमदनी के नए स्रोत बनेंगे.

तुला राशि से लोगों को सरकारी कार्यों से लाभ

सूर्य ग्रह के अनुकूल प्रभाव से नौकरीपेशा जातकों की तरक्की होगी. बिजनेस करने वाले जातकों की दैनिक आमदनी बढ़ेगी. कोर्ट से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी. जमीन से जुड़े विवाद का निपटारा होगा. बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी. छोटे संतान से सुख मिल सकता है. यात्रा योग बनेगा जो सुखदायक होगा. अटका हुआ सरकारी काम पूरा होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपेश कुमार ठाकुर

दिपेश कुमार ठाकुर प्रभात खबर डिजिटल में धर्म और राशिफल सेक्शन लीड के तौर पर बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे अनुभव के दौरान उन्होंने धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और न्यूमेरोलॉजी से जुड़े विषयों पर व्यापक लेखन किया है. उन्होंने Zee News, News24, Bharat Express, NDTV, Jansatta और Hari Bhoomi जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है. धर्म और ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल, तथ्यपरक और पाठकों की रुचि के अनुरूप प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. उन्होंने संस्कृत साहित्य से स्नातक के साथ जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >