सूर्य ग्रहण 2026: भारत में सूतक नहीं, फिर भी इन जातकों को बरतनी होगी खास सतर्कता

आने वाले 12 अगस्त 2026 को साल का दूसरा और अंतिम पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा. भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा, लेकिन ज्योतिषीय दृष्टि से कर्क, मेष, तुला और मकर राशि के जातकों को करियर, यात्रा और आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

Surya Grahan 2026: आने वाले बुधवार यानी 12 अगस्त 2026 को इस वर्ष का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. ज्योतिषाचार्य डॉ. एन. के. बेरा के अनुसार यह पूर्ण सूर्य ग्रहण कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में होगा. हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा. इसके बावजूद ज्योतिषीय दृष्टि से यह ग्रहण महत्वपूर्ण माना जा रहा है. ग्रहण के प्रभाव से कुछ राशियों के जातकों को करियर, आर्थिक मामलों, स्वास्थ्य और यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है.

मेष राशि: पारिवारिक मामलों में बरतें सतर्कता

मेष राशि के लोगों के लिए यह समय पारिवारिक जिम्मेदारियों और घरेलू मामलों में सावधानी बरतने का संकेत देता है. परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में संयम रखें, क्योंकि छोटी-सी बात भी विवाद का कारण बन सकती है. संपत्ति या वाहन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी से बचें और यात्रा के दौरान विशेष सावधानी रखें.

कर्क राशि: मानसिक तनाव और निर्णय लेने में रखें सावधानी

यह ग्रहण कर्क राशि में लग रहा है, इसलिए इसका सबसे अधिक प्रभाव इसी राशि के जातकों पर पड़ सकता है. इस दौरान मानसिक तनाव, भावनात्मक उतार-चढ़ाव और कार्यों में बाधाएं महसूस हो सकती हैं. नौकरी और व्यापार में जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें. अनावश्यक यात्राओं को टालना बेहतर रहेगा और स्वास्थ्य को लेकर भी लापरवाही न करें.

तुला राशि: करियर और कार्यक्षेत्र में रखें फोकस

तुला राशि के जातकों को नौकरी और व्यवसाय में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी. कार्यस्थल पर दबाव बढ़ सकता है और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संवाद में सावधानी रखना जरूरी होगा. नए प्रोजेक्ट या बदलाव से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें. अनावश्यक विवादों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा.

मकर राशि: साझेदारी और रिश्तों में बढ़ सकती है चुनौती

मकर राशि के जातकों को ग्रहण काल के प्रभाव से साझेदारी वाले कार्यों में सतर्क रहना चाहिए. जीवनसाथी या व्यावसायिक सहयोगियों के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है. किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने या नया निवेश करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करना उचित रहेगा. धैर्य और संयम बनाए रखना लाभकारी होगा.

इन बातों का रखें ध्यान

चूंकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए धार्मिक दृष्टि से सूतक काल मान्य नहीं होगा और सामान्य पूजा-पाठ पर कोई रोक नहीं रहेगी. फिर भी ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार ग्रहण के दिन धैर्य, सकारात्मक सोच और संयम बनाए रखना लाभदायक माना जाता है. बड़े आर्थिक फैसले, अनावश्यक यात्राएं और आवेश में लिए गए निर्णय टालना बेहतर रहेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >