सिंह साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 अप्रैल तक: नए हफ्ते में संयम और समझदारी रखे परिवारिक जीवन में आनंद प्राप्त करेंगे

Singh Saptahik Rashifal 19 to 25 April 2026: क्या इस सप्ताह आपके प्रेम जीवन में उत्साह और नई शुरुआत होगी? क्या स्वास्थ्य अच्छा रहेगा या थकान महसूस हो सकती है? और क्या करियर में तरक्की के संकेत मिलेंगे? जानिए इस सप्ताह का पूरा सिंह साप्ताहिक राशिफल.

Singh Saptahik Rashifal, सिंह राशि: सिंह राशि वाले को इस सप्ताह चंद्रमा आपकी राशि की , नवम ,दशम ,एकादश तथा सप्ताह के अंतिम दिन द्वादश भाव में रहेंगे साथ ही शनि 22 अप्रैल को आठवें भाव में उदय होंगे शुक्र और सूर्य की युति नवम भाव में हुआ है 19 अप्रैल को शुक्र आपकी राशि की दशम में संचरण करेगे. सप्ताह के शुरुआत बड़े आराम से सभी कार्य होंगे लेकिन सप्ताह के मध्य से परिवारिक जीवन सामाजिक क्षेत्र में परेशानी बन सकती है अष्टम भाव में शनि मंगल बुध की युति परिवारिक खर्च में वृद्धि करेंगे केंद्र का केतु सामाजिक क्षेत्र को मजबूत करेंगे. लेकिन सप्तम भाव का राहु रिश्ते को खराब करने का प्रयत्न करेगे संयम और समझदारी रखे परिवारिक जीवन में आनंद प्राप्त करेंगे.

करियर/बिजनेस: यह सप्ताह सफलता और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा. नौकरी में पद और प्रतिष्ठा बढ़ने के प्रबल योग हैं और आपके काम की सराहना होगी. एकादश भाव के गुरु करियर को मजबूत करेंगे साथ ही कार्य क्षेत्र में नए कॉन्ट्रैक्ट या डील लाभदायक साबित हो सकती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

लव लाइफ: प्रेम जीवन में रोमांस और समझ दोनों बढ़ेंगे, जिससे रिश्ता और गहरा होगा. पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन गुस्से और जल्दबाजी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा.

सावधानी: किसी भी काम में जल्दबाजी से बचें क्योंकि नुकसान हो सकता है.

उपाय: रविवार को सूर्य को जल अर्पित करें, तांबे का दान करें और पिता या गुरु का आशीर्वाद लें.

शुभ दिन: सोमवार, बुधवार, शुक्रवार
शुभ रंग: संतरी
शुभ अंक: 1

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
15+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >