Singh Rashifal 2023 Upay and Remdies: सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल ? जरूर करें ये उपाय

Singh Rashifal 2023 Upay and Remdies:  साल 2023 का आरंभ होने में कुछ ही दिन शेष हैं. लोग नए साल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में साल 2023 का यह राशिफल आपके सभी सवालों का समाधान करेगा. इस राशिफल से जानेंगे कि सिंह राशि के जातक 2023 में जीवन के विभिन्न पहलुओं में सफलता प्राप्त करने में सक्षम होंगे या नहीं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सिंह राशि वाले जातक साल 2023 में किन उपाय से अपने भविष्य में सुधार कर सकते हैं.

सिंह राशिफल 2023: ज्योतिषीय उपाय

आपको रविवार के दिन व्रत रखना चाहिए.
रविवार से शुरू करके प्रतिदिन श्री सूर्यदेव को अर्घ्य दें.
प्रतिदिन सूर्याष्टक का पाठ करना आपके लिए लाभदायक रहेगा.
बुधवार को शाम के समय किसी मंदिर में काले तिलों का दान करना लाभदायक रहेगा.
आपके लिए उत्तम गुणवत्ता वाला माणिक्य रत्न धारण करना बहुत लाभदायक रहेगा. इस रत्न को आप अनामिका अंगुली में शुक्ल पक्ष के दौरान रविवार के दिन प्रातःकाल धारण कर सकते हैं.
यदि आप किसी कठिन समस्या से जूझ रहे हैं या बीमार हैं तो आपके लिए आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना लाभदायक रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >