Singh Aaj Ka Rashifal 8 March 2026: सिंह राशि. आज का दिन आपके लिए विजय प्रदायक रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के तृतीय भाव में चंद्रमा और लग्न में बैठा केतु आपको पराक्रमी बनाएगा. सप्तम भाव में सूर्य, मंगल और राहु की उपस्थिति आपके सामाजिक दायरे को बढ़ाएगी और प्रभावशाली लोगों से आपके संपर्क स्थापित होंगे.
करियर-बिजनेस: नौकरी में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी और बॉस आपके काम की सार्वजनिक रूप से प्रशंसा करेंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा. बिजनेस में नई साझेदारी आपके लिए मील का पत्थर साबित होगी. पुराने निवेश से भी आज आपको उम्मीद से अधिक लाभ मिलने के योग हैं.
लव लाइफ: आज वैवाहिक जीवन में प्रेम और आपसी तालमेल बहुत ही शानदार रहेगा. आज जीवनसाथी के सहयोग से आप कोई बड़ा पारिवारिक निर्णय लेने में सफल रहेंगे. पार्टनर के साथ किसी समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जहां आप दोनों का आकर्षण लोगों का केंद्र बना रहेगा.
स्वास्थ्य: आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को बहुत सशक्त महसूस करेंगे, दिन भर काम करने के बाद भी आपको थकान का अनुभव बिल्कुल नहीं होगा. आंखों के प्रति थोड़ा सचेत रहें. मोबाइल या लैपटॉप का अधिक प्रयोग करने से आंखों में जलन या पानी आने की शिकायत हो सकती है.
सावधानी: अपनी योजनाओं को गुप्त रखें. किसी बाहरी व्यक्ति को अपने भविष्य के प्लान बताने से आपके काम में बाधा आ सकती है.
उपाय: “ओम सूर्याय नमः” का जाप करें.
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 1
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read: पंचांग 8 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की पंचमी उपरांत षष्ठी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
Also Read: आज का लव राशिफल 8 मार्च 2026: इन राशियों की चमकेगी लव लाइफ, यहां जानें किसके रिश्ते में आएगी दूरी
