सिंह राशिफल 29 जून 2026: आय के नए स्रोत खुल सकते है, निवेश से मुनाफे के योग

Aaj Ka Singh Rashifal 29 June 2026: काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी के अनुसार, आज का दिन आपके लिए बौद्धिक क्षमता के विकास और संतान पक्ष से शुभ समाचार लेकर आएगा, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के पंचम (बुद्धि व संतान) भाव में धनु राशि में गोचर कर रहे हैं. एकादश भाव के सूर्य और बुध आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएँगे, जिससे आय के नए स्रोत खुलेंगे. आज आपकी तार्किक क्षमता और रचनात्मकता चरम पर रहेगी. पूर्व में किए गए आर्थिक निवेशों से अचानक बड़ा लाभ मिल सकता है.

करियर-बिजनेस: आज व्यापार में कोई नया प्रयोग या रचनात्मक विचार आपको बड़ा आर्थिक लाभ दिला सकता है. रचनात्मक कार्यों और नए आइडियाज से सफलता व पहचान मिलेगी. शेयर बाजार से जुड़े जातकों को सूझबूझ से काम लेने पर तगड़ा मुनाफा हो सकता है. नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर अपनी अनूठी कार्यशैली के लिए वरिष्ठों से सराहना मिलेगी.

रिलेशनशिप: आज पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल अच्छा रहेगा. संतान की प्रगति को देखकर मन में संतोष और प्रसन्नता रहेगी. दोस्तों के साथ यादगार समय बिताने का अवसर मिलेगा. शाम के समय परिवार के साथ किसी मांगलिक या सामाजिक उत्सव में शामिल होने का अवसर मिल सकता है, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे.

लव लाइफ: आज प्रेम जीवन के लिए दिन बेहद खुशनुमा और रोमांचक रहेगा. पार्टनर के साथ रिश्तों में गहराई आएगी और आपसी संवाद बेहतर होगा. क्रश या पार्टनर से सकारात्मक संकेत मिलने के योग हैं. शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. जीवनसाथी की सलाह आज आपके किसी बड़े काम में महत्वपूर्ण साबित होगी.

स्वास्थ्य: आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन उत्तम रहेगा. आप मानसिक रूप से सक्रिय और ऊर्जावान महसूस करेंगे. हालांकि अधिक मसालेदार भोजन से बचें ताकि पेट संबंधी समस्या न हो. नियमित रूप से प्राणायाम करना लाभदायक रहेगा.

  • सावधानी: आज प्रेम संबंधों या पैसों के मामलों में किसी भी तरह की जल्दबाजी और जिद से बचें.
  • उपाय: आज सूर्य देव को अर्घ्य दें और भगवान शिव को अक्षत (साबुत चावल) अर्पित करें.
  • शुभ रंग: सुनहरा
  • शुभ अंक: 1

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >