सिंह राशिफल 28 अप्रैल 2026: क्या आज मिलेगी खुशखबरी या कार्यक्षेत्र में बनेंगे नए मौके?

Aaj Ka Singh Rashifal 28 April 2026: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन क्या परिणाम लेकर आएगा. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Singh Aaj Ka Rashifal 28 April 2026, सिंह राशि: आज सिंह राशि के जातकों के लिए संचित धन में वृद्धि के योग हैं. केतु का आपकी राशि में होना आपको थोड़ा अंतर्मुखी बना सकता है. सूर्य का मेष में होना पिता और उच्च अधिकारियों से लाभ दिलाएगा. वाणी में मधुरता रखें, इससे बिगड़े हुए काम भी आसानी से बन जाएंगे.

करियर बिजनेस: शेयर बाजार या सट्टे से जुड़े लोगों को अचानक लाभ हो सकता है. व्यापार में विस्तार की योजनाएं सफल होंगी. जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें आज सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. टीम वर्क में काम करना फायदेमंद रहेगा. पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना मामला आपके पक्ष में आएगा.

लव लाइफ: लव लाइफ में आज ठहराव महसूस होगा. पार्टनर के साथ फोन पर ज्यादा बात नहीं हो पाएगी, जिससे मन थोड़ा उदास रह सकता है. तनाव को कम करने के लिए खुद पहल करें. रात के समय एक छोटा सा प्रपोजल या रोमांटिक मैसेज रिश्ते में नई जान फूंक देगा.

स्वास्थ्य: आंखों में इन्फेक्शन या जलन की शिकायत हो सकती है. मोबाइल और लैपटॉप का प्रयोग कम करें. नियमित अंतराल पर ठंडे पानी से आंखें धोएं. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना ही आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए.

सावधानी: कटु शब्दों का प्रयोग करने से बचें.
उपाय: सूर्य को जल में कुमकुम डालकर अर्घ्य दें.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सुनहरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >