Singh Aaj Ka Rashifal 27 January 2026: आज 27 जनवरी 2026 दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि शाम 04 बजकर 29 मिनट तक रहेगी. इसके बाद दशमी तिथि प्रारंभ होगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल, शुक्र और बुध मकर राशि में हैं. चंद्रमा मेष राशि में है उपरांत वृषभ राशि मे गोचर करेंगे. गुरु मिथुन, शनि मीन, राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में स्थित है.आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन मंगलवार ….
Singh Aaj Ka Rashifal सिंह आज का राशिफल
आज नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी. नई जिम्मेदारी या प्रमोशन के संकेत हैं. प्रेम जीवन में आकर्षण और आत्मविश्वास बना रहेगा. सेहत अच्छी रहेगी. अहंकार और तनाव से दूर रहें.
करियर / बिजनेस: स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा और मेहनत का फल मिलेगा. प्राइवेट जॉब में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और सीनियर्स आपकी पहल को सराहेंगे. बिजनेस में नए अवसर दिखेंगे, लेकिन किसी भी तरह का कान्ट्रैक्ट साइन करने से पहले शर्तें अच्छे से जांच लें. जॉब बदलने का विचार है तो निर्णय जल्दी न लें. सही ऑफर का इंतज़ार करें.
रिलेशनशिप (परिवार): घर में आपकी बातों का असर रहेगा. माता–पिता का सहयोग मिलेगा. भाई–बहन के साथ तालमेल सामान्य रहेगा. घर में मेहमानों का आगमन संभव है, जिससे हलचल बढ़ सकती है. प्रॉपर्टी या पैतृक मामलों में संयम बनाए रखें.
लव लाइफ: पार्टनर के साथ रिश्ते में मधुरता रहेगी. आज बातचीत से रिश्ते मजबूत होंगे. सिंगल लोगों की किसी से दोस्ती या नज़दीकी बढ़ सकती है. पुराने क्रश से जुड़ी बातों में सतर्क रहें और भावनाओं को संभालकर रखें.
स्वास्थ्य: मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे, लेकिन थकान या नींद की कमी परेशान कर सकती है. हार्ट या ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या वाले लोग सतर्क रहें. हल्की एक्सरसाइज़ और पर्याप्त पानी लाभदायक रहेगा.
पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय (मंगलवार):
हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें.
“ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः” मंत्र का 11 या 21 बार जप करें.
लाल मसूर या गुड़ का दान करें.
आज क्रोध पर नियंत्रण रखने का संकल्प लें.
नोट: यह उपाय मानसिक स्थिरता, आत्मबल और सकारात्मक सोच बनाए रखने में सहायक माना जाता है.
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 5
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read:- Aaj Ka Panchang 27 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय और नक्षत्र-योग व करण