सिंह राशिफल 17 फरवरी 2026: आज वैवाहिक जीवन और व्यापारिक साझेदारी में बढ़ सकता है तनाव

Singh Aaj Ka Rashifal 17 February 2026: आज सप्तम भाव के ग्रह आपके पार्टनरशिप और करियर में तरक्की के योग बना रहे हैं. हालांकि, आज सप्तम भाव में लगने वाला सूर्य ग्रहण आपके वैवाहिक जीवन और व्यावसायिक साझेदारों के साथ कुछ वैचारिक मतभेद या भ्रम पैदा कर सकता है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कैसा रहेगा आज का दिन

Singh Aaj Ka Rashifal 17 February 2026: सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा, लेकिन ग्रहण के कारण मानसिक सतर्कता जरूरी है. काम की अधिकता के कारण आप थोड़े बिजी रहेंगे और थकान महसूस करेंगे. जॉब करने वाले युवाओं को ऑफिस में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आज किसी महत्वपूर्ण मीटिंग या चर्चा में शामिल होने का मौका मिलेगा, लेकिन अपनी बात रखते समय सौम्यता बनाए रखें.

करियर-बिजनेस: सप्तम भाव (साझेदारी) के पांच ग्रह आपके बिजनेस और पार्टनरशिप में तरक्की के द्वार खोल रहे हैं. जो युवा स्टार्टअप चला रहे हैं, उन्हें आज कोई बड़ा इन्वेस्टर मिल सकता है. सूर्य ग्रहण के साये में बड़े निवेश या नए समझौते पर हस्ताक्षर करने से पहले दस्तावेजों को अच्छी तरह जांच लें. जॉब करने वालों के लिए दिन व्यस्त रहेगा, लेकिन शाम तक प्रमोशन या किसी नई जिम्मेदारी की खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला देगी.

लव लाइफ: लव लाइफ के लिए आज का दिन काफी लकी है, लेकिन समय की कमी और ग्रहण के प्रभाव से पार्टनर थोड़ी शिकायत या गलतफहमी का शिकार हो सकता है. अगर आप शादीशुदा हैं या शादी की बात चल रही है, तो आज का दिन रिश्तों में गहराई लाएगा. पार्टनर की सफलता से आपको गर्व महसूस होगा. शाम को साथ में क्वालिटी टाइम बिताकर छोटे-मोटे विवादों को सुलझा लें, इससे सारी थकान दूर हो जाएगी.

हेल्थ: काम की अधिकता और सूर्य ग्रहण की ऊर्जा की वजह से शारीरिक थकान और पैरों में दर्द हो सकता है. आज आप काफी बिजी रहेंगे, इसलिए अपनी मील (Meal) मिस न करें. सूर्य (राशि स्वामी) पर ग्रहण होने से आपकी एनर्जी लेवल में उतार-चढ़ाव आ सकता है और अधिक भागदौड़ से बीपी बढ़ सकता है. रात को पैरों के तलवों की मालिश करें, इससे आपको बहुत सुकून मिलेगा और नींद अच्छी आएगी.

सावधानी: महत्वपूर्ण मीटिंग्स में जाने से पहले पूरी तैयारी कर लें. सूर्य ग्रहण के प्रभाव में जल्दबाजी के कारण आप जरूरी कागजात घर पर भूल सकते हैं.

ये भी पढ़ें: फाल्गुन अमावस्या आज, पितृ दोष शांति और दान-पुण्य के लिए नोट करें शुभ समय और राहु काल

उपाय: सूर्य को तांबे के लोटे से जल दें और ‘आदित्य हृदय स्तोत्र’ का पाठ करें. ग्रहण काल के बाद गेहूं और गुड़ का दान करना आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा.

शुभ अंक-2

शुभ रंग- हरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >