सिंह राशिफल 11 अप्रैल 2026: शत्रुओं पर जीत, अचानक धन लाभ के योग

Aaj Ka Singh Rashifal 11 April 2026: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन क्या परिणाम लेकर आएगा. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Singh Rashifal 11 April 2026: आज चंद्रमा आपके छठे भाव में संचरण करेंगे, जिससे आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे. आपकी राशि में केतु की स्थिति आपको थोड़ा अंतर्मुखी बना सकती है. मीन राशि की चतुर्ग्रही युति आपके अष्टम भाव में है, जो अचानक गुप्त धन या पैतृक लाभ दिला सकती है. आज आपके कार्य समय पर पूरे होंगे.

करियर/बिजनेस: नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन मेहनत भरा रहेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है. बिजनेस में लोन से जुड़े कार्य आसानी से पूरे होंगे. शोध और अनुसंधान से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है. खर्चों पर नियंत्रण रखें, क्योंकि अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है.

लव लाइफ: आज लव लाइफ में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों पर तनाव होने की आशंका है. फोन पर बहस करने से बचें. रोमांस के पलों में कमी आ सकती है. सिंगल लोगों के लिए पार्टनर का इंतजार विवाद का कारण बन सकता है. डिनर का प्लान भी कैंसिल हो सकता है.

स्वास्थ्य: सेहत को लेकर लापरवाही न करें. मीन राशि के ग्रहों के प्रभाव से संक्रमण या मौसमी बीमारियों का खतरा है. आंखों में जलन या सिरदर्द की समस्या हो सकती है. योग और प्राणायाम से मानसिक शांति मिलेगी.

  • सावधानी: कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सतर्क रहें.
  • उपाय: सूर्य देव को अर्घ्य दें.
  • शुभ अंक: 1
  • शुभ रंग: सुनहरा

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >