Singh Aaj Ka Rashifal 10 March 2026: सिंह राशि. आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं की वृद्धि का है. चंद्रमा चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे, जिससे पारिवारिक वातावरण बहुत ही सुखद और शांत रहेगा. आज साझेदारी और संबंधों में सक्रियता बढ़ सकती है.
करियर-बिजनेस: व्यापार में निवेश के लिए आज का दिन मंगलकारी है. कुम्भ राशि के ग्रहों की युति आपके व्यापारिक प्रतिद्वंद्वियों को परास्त करने में आपकी पूरी सहायता करेगी. आज मित्रों और संपर्कों के माध्यम बिजनेस मे लाभ दिला सकता है.
लव लाइफ: आज जीवनसाथी या प्रेम संबंधों में महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है. पार्टनर से आज बातचीत मे थोड़ी सावधानी बरतें. आपकी राशि में स्थित केतु और शुक्र का प्रभाव आपसी मतभेद या गलतफहमी को हवा दे सकता है.
स्वास्थ्य: माता की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है. आपको सीने में जकड़न या सर्दी-खांसी की समस्या परेशान कर सकती है. आज ठंडी चीजों से परहेज करें. मानसिक तनाव या थकान महसूस हो सकती है.
सावधानी: वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें और घरेलू विवादों से बचें.
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और गुड़ का दान करें.
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 1
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read: पंचांग 10 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की सप्तमी उपरांत अष्टमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
