सिंह राशिफल 8 अप्रैल 2026: करियर में नए अवसर, प्रेम जीवन में बढ़ेगा रोमांस

Aaj Ka Singh Rashifal 08 April 2026: सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या अधूरे कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Singh Rashifal 08 April 2026: आज सिंह राशि वालों के लिए केतु की अपनी राशि में उपस्थिति आध्यात्मिक झुकाव बढ़ाएगी. चंद्रमा के पंचम भाव में होने से संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है. शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को सफलता मिलेगी. मेष राशि में शुक्र का होना आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा.

करियर और बिजनेस: बिजनेस में रचनात्मक बदलाव करने का सही समय है. शेयर बाजार या सट्टे से जुड़े लोगों को आज लाभ हो सकता है. कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. आय के नए स्रोत बनेंगे. यदि आप नया स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, तो दिन उत्तम है.

लव लाइफ: आज प्रेम जीवन में रोमांस की कमी नहीं रहेगी. पार्टनर से फोन पर लंबी बातचीत होगी, जिसमें पुराने दिनों की यादें ताजा होंगी. किसी बात को लेकर हल्की नोंक-झोंक हो सकती है, लेकिन इससे प्यार और बढ़ेगा. शाम को साथ में फिल्म देखना अच्छा रहेगा.

स्वास्थ्य: आंखों में जलन और सिरदर्द की समस्या परेशान कर सकती है. स्क्रीन टाइम कम करें और आंखों को आराम दें. केतु के प्रभाव से भ्रम की स्थिति बन सकती है, इसलिए ध्यान जरूर करें. ज्यादा मसालेदार भोजन खाने से परहेज करें.

  • सावधानी: किसी अजनबी पर पैसों के मामले में भरोसा न करें.
  • उपाय: सूर्य को जल में कुमकुम डालकर अर्घ्य दें.
  • शुभ अंक: 1
  • शुभ रंग: सुनहरा

यहां पढ़ें राशिफल में जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >