Shukra Swati Nakshatra Gochar 2026: स्वाती नक्षत्र में शुक्र की एंट्री, इन राशियों की लव लाइफ और कमाई पर पड़ेगा असर

Shukra Swati Nakshatra Gochar 2026: आने वाले 11 सितंबर 2026 की रात शुक्र अपना नक्षत्र बदलकर स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. शुक्र यहां 24 अक्टूबर तक रहेंगे. ज्योतिष में शुक्र को प्रेम, रिश्ते, आकर्षण, सुख-सुविधा और धन-दौलत का कारक माना जाता है. वहीं स्वाति नक्षत्र आजादी, नए लोगों से जुड़ने और अपनी मर्जी से फैसले लेने से जुड़ा है. ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा बताते हैं कि ऐसे में शुक्र के इस बदलाव का असर लोगों की लव लाइफ और करियर पर भी देखने को मिल सकता है.

मेष राशि: रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी, करियर में मिलेंगे नए मौके

मेष राशि वालों के लिए यह समय प्रेम के मामले में अच्छा रह सकता है. अगर आपका रिश्ता काफी समय से चल रहा है तो अब पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर कोई जरूरी फैसला हो सकता है. जो लोग सिंगल हैं, उनकी किसी नए और खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है.

कामकाज की बात करें तो नए लोगों से जुड़ना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. ऑफिस में सहकर्मियों और अधिकारियों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे. कारोबार करने वालों को नए क्लाइंट या नए बाजार से जुड़ने का मौका मिल सकता है.

वृषभ राशि: करियर में तरक्की, रिश्तों में बढ़ेगा भरोसा

वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र का यह बदलाव करियर के लिहाज से अच्छा साबित हो सकता है. नौकरी में आपकी मेहनत नजर आएगी और अधिकारियों का सहयोग भी मिल सकता है. प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की उम्मीद बन सकती है.

बिजनेस करने वालों को नए काम मिल सकते हैं. किसी के साथ साझेदारी भी फायदा दे सकती है. वहीं प्रेम जीवन में पार्टनर के साथ समझ और भरोसा बढ़ेगा. पुराने मतभेद बातचीत से दूर हो सकते हैं.

सिंह राशि: बढ़ेगा आकर्षण, काम में बनेगी पहचान

सिंह राशि वालों के लिए यह समय रिश्तों और करियर दोनों के लिए खास रह सकता है. आपका आकर्षण बढ़ेगा और लोग आपकी बातों को ज्यादा महत्व देंगे. प्रेम संबंध में चल रही कोई पुरानी परेशानी बातचीत से सुलझ सकती है. सिंगल लोगों को दोस्ती के जरिए प्यार मिल सकता है.

करियर में भी नए लोगों से मिलना-जुलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. नए क्लाइंट या बड़े लोगों से संपर्क भविष्य में आपके काम आ सकता है. नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो कोई अच्छा विकल्प मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: Budhaditya Rajyog: बुधादित्य राजयोग खोलेगा धन-समृद्धि का रास्ता, इन 5 राशि के जातकों का होगा भाग्योदय

तुला राशि: आत्मविश्वास बढ़ेगा, प्रेम संबंध होंगे मजबूत

तुला राशि के लिए यह गोचर खास माना जा सकता है क्योंकि शुक्र तुला राशि के स्वामी हैं. इस दौरान आपका आत्मविश्वास और आकर्षण बढ़ सकता है. नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं.

ऑफिस में आपकी मेहनत और काम करने के तरीके की तारीफ हो सकती है. कारोबारियों को भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं. प्रेम जीवन में पार्टनर का साथ मिलेगा और रिश्ते में मजबूती आएगी.

शुक्र के इस बदलाव का क्या होगा असर?

स्वाति नक्षत्र को बदलाव और स्वतंत्र सोच से जोड़ा जाता है. इसलिए शुक्र के यहां आने पर लोग अपनी जिंदगी में कुछ नया करने के बारे में सोच सकते हैं. प्रेम संबंधों में नई शुरुआत हो सकती है और करियर में भी नए रास्ते तलाशने की इच्छा बढ़ सकती है.

हालांकि राहु के नक्षत्र में शुक्र का होना यह भी संकेत देता है कि आकर्षण और इच्छाएं तेजी से बढ़ सकती हैं. इसलिए प्यार या पैसों से जुड़े मामलों में जल्दबाजी करने के बजाय सोच-समझकर फैसला लेना बेहतर रहेगा.

नोट: यह लेख ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है. किसी व्यक्ति की कुंडली के अनुसार इसके परिणाम अलग-अलग हो सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >