शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से अचानक पलटेगी 5 राशि वालों की किस्मत, बड़े आर्थिक लाभ के योग

शुक्र ग्रह 25 अगस्त को मंगल के चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहा है. इस नक्षत्र परिवर्तन का 5 राशि वालों के जीवन में बड़ा आर्थिक बदलाव देखने को मिलेगा. साथ ही धन लाभ के अचानक कई बड़े योग बनेंगे.

वैदिक ज्योतिष में शुक्र को धन, ऐश्वर्य सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन का कारक माना गया है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, शुक्र 25 अगस्त को मंगल के चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेगा. शुक्र के हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेगा और यहां 11 सितंबर की रात 11 बजकर 19 मिनट तक रहेगा.

ज्योतिषाचार्य मणिभूषण झा बता रहे हैं कि शुक्र के इस नक्षत्र परिवर्तन का सभी राशियों पर असर होगा, लेकिन 5 राशि के जातकों के जीवन में आर्थिक उन्नति के कई योग बनेंगे.

मेष राशि

मेष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. कारोबार से जुड़े हर कार्य में उन्नति होगी. शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा. आमदनी के कई स्रोत विकसित होंगे. कर्ज से बहुत हद तक छुटकारा मिल सकता है.लंबे समय से चला आ रहा आर्थिक संकट दूर होगा.

वृषभ राशि

व्यापार में धन की स्थित पहले से और अच्छी होगी. जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं, उन्हें धन से जुड़ी बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. बड़े भाई या पिता से आकस्मिक धन लाभ हो सकता है. लव लाइफ में पार्टनर का सहयोग मिल सकता है.

कन्या राशि

दैनिक आमदनी में वृद्धि होगी. परिवार में किसी बड़ी सदस्य से आर्थिक लाभ मिल सकता है. कारोबार में धन के जुड़ा कोई काम सफल होगा. सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी. रुका हुआ धन मिल सकता है. दोस्तों से अचानक लाभ मिल सकता है.


ये भी पढ़ें: गुरु के नक्षत्र गोचर से संवर जाएगी 5 राशि वालों की तकदीर! बंपर लाभ के हैं योग

तुला राशि

बिजनेस में कई स्रोतों से धन लाभ का योग बनेगा. लाइफ पार्टनर के सहयोग से अचानक लाभ हो सकता है. लव लाइफ में बड़ी कामयाबी मिलेगी. जीवनसाथी से चल रहा मनमुटाव दूर होगा. विवाह योग्य जातकों की शादी की बात बन सकती है.

वृश्चिक राशि

अचानक आर्थिक समृद्धि होगी. लव पार्टनर से कोई बड़ा तोहफा मिल सकता है. धन की स्थित पहले से और अच्छी होगी. माता से आकस्मिक धन लाभ का योग है. बिजनेस में फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपेश कुमार ठाकुर

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >