Shukra Gochar 2025: कर्क राशि में बनेगा लक्ष्मीनारायण योग, इन राशियों की किस्मत चमकेगी

Shukra Gochar 2025: आने वाले 21 अगस्त 2025 को शुक्र के कर्क राशि में गोचर के साथ लक्ष्मीनारायण योग का शुभ संयोग बन रहा है. इस योग का प्रभाव कई राशियों को धन, वैभव और सफलता प्रदान करेगा. जानें किन राशि जातकों के जीवन में खुशहाली, व्यापारिक उन्नति और प्रेम संबंधों में मजबूती आने वाली है.

Shukra Gochar 2025: धन और वैभव के कारक ग्रह शुक्र 21 अगस्त 2025 की रात 01:08 बजे कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और 15 सितंबर 2025 तक इसी राशि में रहेंगे. कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं और यह जल तत्व की राशि है. इस दौरान बुध पहले से ही कर्क राशि में विराजमान रहेंगे, जिसके चलते लक्ष्मीनारायण योग का निर्माण होगा.

शुक्र का महत्व

शुक्र को सौंदर्य, कला, ऐश्वर्य, भोग-विलास, वाहन, विवाह, संगीत और भौतिक सुखों का कारक माना जाता है. जब शुक्र और बुध एक साथ किसी राशि में आते हैं तो लक्ष्मीनारायण योग बनता है. यह योग जीवन में धन, समृद्धि और सभी प्रकार के सुख प्रदान करता है.

ये भी पढ़ें: घर में शांति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए लगाएं दिव्य ब्रह्मा कमल, ग्रह दोष निवारण में है कारगार 

लक्ष्मीनारायण योग के प्रभाव

यह योग विशेषकर कुंडली के केंद्र भाव (1, 4, 7 और 10 भाव) में बनने पर अधिक प्रभावशाली होता है और जातक के जीवन में उन्नति और समृद्धि लेकर आता है.

राशि अनुसार लाभ

  • मेष राशि – रुके हुए कार्य पूरे होंगे, मान-सम्मान में वृद्धि होगी. निवेश से लाभ और परिजनों का सहयोग मिलेगा.
  • वृष राशि – नौकरी और करियर में उन्नति होगी. निर्णय क्षमता मजबूत होगी. परिवार का सहयोग मिलेगा.
  • मिथुन राशि – आत्मविश्वास बढ़ेगा. प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी. विदेश यात्रा का योग बनेगा, हालांकि स्वास्थ्य पर ध्यान दें.
  • कर्क राशि – भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. व्यापारियों के लिए लाभकारी समय. विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी.
  • सिंह राशि – विदेश यात्रा का योग, नए मित्र मिलेंगे. व्यापार में तरक्की और भाई का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
  • कन्या राशि – रुका धन वापस मिलेगा. व्यापारियों को लाभ, विशेषकर कपड़े और कॉस्मेटिक से जुड़े लोगों को. भाग्य का साथ मिलेगा.
  • वृश्चिक राशि – नया व्यापार शुरू करने वालों को सफलता. धार्मिक यात्रा और मांगलिक कार्य संभव. परिवार में सामंजस्य रहेगा.
  • मीन राशि – शिक्षा और कला से जुड़े लोगों को सफलता. प्रेम संबंधों में वृद्धि. विद्यार्थियों को पढ़ाई में लाभ.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >