Shukra Aditya Rajyoga 2025: शुक्रादित्य योग का असर, दिसंबर में इन राशियों की लग जाएगी लॉटरी

Shukra Aditya Yoga 2025: साल के अंतिम महीने में बन रहा शुभ शुक्रादित्य योग कई राशियों के लिए भाग्य का दरवाज़ा खोल सकता है. सूर्य और शुक्र के इस मजबूत संयोग का असर करियर, धन, रिश्तों और तरक्की पर साफ दिखाई देगा. कुछ राशियों की तो मानो किस्मत ही लॉटरी की तरह चमक उठेगी.

Shukra Aditya Rajyoga 2025: साल 2025 के आखिरी महीने में आसमान में एक ऐसा दुर्लभ योग बन रहा है, जिसका असर लोगों की जिंदगी पर सीधा दिखाई देगा. ज्योतिष के मुताबिक 20 दिसंबर को शुक्र ग्रह धनु राशि में प्रवेश कर रहा है. खास बात यह है कि सूर्य पहले से ही इस राशि में मौजूद हैं. ऐसे में दोनों ग्रहों के मिलन से बनने वाले शुभ ‘शुक्रादित्य योग’ का प्रभाव करियर, पैसे, रिश्तों और प्रतिष्ठा पर दिखाई देगा. सूर्य को आत्मविश्वास, सम्मान और नेतृत्व का ग्रह माना जाता है, जबकि शुक्र सुख, सौभाग्य, आकर्षण और भौतिक वैभव देने वाला ग्रह है. जब ये दोनों एक ही राशि में आते हैं, तो जीवन में अचानक सकारात्मक बदलाव की संभावना बढ़ जाती है. इस बार यह योग कई राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है. आइए जानते हैं किन राशि वालों की किस्मत इस समय सबसे ज्यादा चमक सकती है.

मिथुन राशि : मेहनत का मिलेगा सुनहरा फल

मिथुन राशि के लिए यह योग किसी वरदान से कम नहीं होगा. लंबे समय से जिन कामों में रुकावट आ रही थी, वे अचानक पूरे होने लगेंगे. आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती दिखाई देगी. नौकरीपेशा लोगों को एक्स्ट्रा इनकम का मौका मिल सकता है और ऑफिस में आपकी मेहनत की खूब तारीफ होगी. स्टूडेंट्स, खासकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए समय बहुत शुभ है. सफलता के संकेत साफ नजर आ रहे हैं. परिवार और समाज दोनों जगह आपकी इज्जत बढ़ेगी. नए लोगों से मुलाकात होगी, जो आगे चलकर आपके करियर में बड़ी मदद कर सकते हैं. साथ ही धर्म, पूजा-पाठ और आध्यात्मिकता की ओर भी झुकाव बढ़ेगा.

सिंह राशि : करियर में बड़ा ब्रेक मिलने का समय

सिंह राशि वालों के लिए यह योग करियर में बड़ा मोड़ लेकर आएगा. अगर आप नौकरी बदलने का सोच रहे हैं या बेहतर मौके तलाश रहे हैं, तो खुशखबरी मिल सकती है. आपकी पर्सनैलिटी और लोगों पर प्रभाव बढ़ेगा. ऑफिस में आपकी बात को ज्यादा महत्व दिया जाएगा. ट्रांसफर की इच्छा रखने वालों को मनचाही जगह पोस्टिंग मिल सकती है. प्रेम संबंधों में चल रही रुकावटें भी दूर होंगी. कला, क्रिएटिव फील्ड या मीडिया से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मौका मिलेगा. सेहत में सुधार और व्यापार में नए अवसर भी मिलने की संभावना है.

ये भी देखें:  गलत जगह लगी घड़ी रोक देती है तरक्की, जानें कौन-सी दिशा है शुभ और कौन-सी अशुभ

तुला राशि : धन, सौभाग्य और तरक्की का समय

तुला राशि के लिए यह समय खुशियां लेकर आएगा. ऑफिस में आपके काम की खूब सराहना होगी और प्रमोशन या इंक्रीमेंट जैसे संकेत भी मिल सकते हैं. नया वाहन खरीदने या घर-जमीन से जुड़ा कोई बड़ा काम पूरा होने की संभावना है. रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा और बिज़नेस में पहचान बढ़ेगी. व्यवहार में मिठास आने से लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे. स्टूडेंट्स पढ़ाई में मन लगाकर शानदार रिज़ल्ट ला सकते हैं. शादी के योग भी मजबूत हैं. कुल मिलाकर यह समय धन लाभ और परिवार में सुख-सुविधाएं बढ़ाने वाला साबित होगा.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >