'नवपंचम राजयोग' लाएगा मकर राशि वालों के जीवन में बहार, धन और करियर में होगी बड़ी तरक्की

1 सितंबर 2026 को शनि और बृहस्पति की युति से नवपंचम राजयोग का निर्माण होने जा रहा है. यह राजयोग विशेष रूप से मकर राशि वालों के करियर और आर्थिक जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगा, जिससे धन लाभ और तरक्की के नए अवसर खुलेंगे.

Shani Guru Navpancham Rajyog 2026: द्रिक पंचांग और वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार 1 सितंबर को शनि और बृहस्पति एक दूसरे से 120 डिग्री कोणीय दूरी पर अवस्थित रहेंगे. शनि-गुरु की नवपंचम दृष्टि से नवपंचम नामक राजयोग बनेगा.

वैसे तो शनि-गुरु का यह राजयोग सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर कुछ न कुछ प्रभाव डालेगा, लेकिन मकर राशि वालों के जीवन में बड़ा बदलाव आ सकता है.

ज्योतिष शास्त्र के जानकार पं.धनंजय पांडेय बता रहे हैं कि शनि-गुरु का यह नवपंचम योग मकर राशि वालों के करियर और आर्थिक जीवन पर गहर प्रभाव डालेगा.

मकर राशि वालों के करियर में क्या होगा बदलाव?

शनि-गुरु के इस नवपंचम राजयोग के करयिर में स्थिरता देखने को मिलेगी. ऐसे काम जो लंबे समय से पेंडिंग चल रहे थे, वे अब सफलतापूर्वक संपन्न होंगे. कार्यस्थल पर मेहनत और कार्यों की सराहना की जाएगी.

जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे. शनि के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में कभी-कभी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.

सफलता के जबरदस्त योग

करियर में सफलता के जबरदस्त योग बनेंगे लेकिन इसके लिए कठोर परिश्रम करने की जरूरत होगी. कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी. कार्यस्थल पर काम का दबाव महसूस कर सकते हैं. हालांकि, अपनी क्षमता का पूरा-पूरा इस्तेमाल करने से सफलता मिलेगी.

कार्यों में जल्दबाजी से बचें

चूंकि, शनि सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल से संचरण करता है. ऐसे में ऐसी उम्मीद न रखें कि किसी भी काम का नतीजा तुरंत मिल जाएगा. लक्ष्यों पर क्रेंदित होकर धैर्य रखना होगा. मकर राशि के जातक अगर कार्यों में जल्दबाजी करेंगे, तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.

कार्यक्षेत्र में मिलेगी जिम्मेदारी

कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारियां मिलेंगी जिससे आपकी परीक्षा ली जा सकती है. ऐसे में इस दौरान आपको अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाना होगा. अगर इस पर खड़े उतरते हैं, तो अपको करियर में जबरदस्त तरक्की देखने को मिलेगी. इस दौरान करियर का ग्राफ बहुत तेजी से बढ़ेगा.

ये भी पढ़ें: गुरु के नक्षत्र गोचर से संवर जाएगी 5 राशि वालों की तकदीर! बंपर लाभ के हैं योग

विवादों से बचकर रहना होगा

कार्यक्षेत्र में अपको अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा. इसके साथ ही बड़े अधिकारियों से साथ मधुर संबंध रखना होगा. कार्यस्थल पर मिलकर काम करने से अच्छे परिणाम नजर आएंगे. हालांकि, कार्यक्षेत्र या कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार के वाद-विवाद या लड़ाई-झगड़े से बचकर रहना होगा.

आर्थिक जीवन पर क्या पड़ेगा प्रभाव?

आर्थिक विस्तार- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चूंकि बृहस्पति नॉलेज, विस्तार और शुभता का कारक है. ऐसे में मकर राशि वालों के आर्थिक जीवन में भी बहुत हद तक विस्तार देखने को मिलेगा. गुरु के शुभ प्रभाव से आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी. आमदनी के नए स्रोत बनेंगे. परिश्रम और निवेश का अच्छा परिणाम मिल मिलेगा.

बचत पर रखना होगा ध्यान- गुरु के राशि परिवर्तन की वजह से खर्च बढ़ेगा. सेहत, परिवार या परिवार में किसी आवश्यक कार्यों पर खर्च करना पड़ सकता है. ऐसे में आपको खर्च पर नियंत्रण रखना होगा. साथ ही बचत पर ध्यान देना होगा.

ये भी पढ़ें: शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से अचानक पलटेगी 5 राशि वालों की किस्मत, बड़े आर्थिक लाभ के योग

निवेश के लिए कैसा रहेगा समय- निवेश के लिए भी यह समय अनुकूल है. हालांकि, किसी भी बड़े आर्थिक फैसले से पहले सलाह जरूर लें.

बृहस्पति की वजह से धन लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे. सही समय पर सही जगह निवेश करने से लाभ का योग बनेगा.

कर्ज का निकलेगा समाधान- अगर आप किसी प्रकार के कर्ज से जूझ रहे हैं, तो उसका समाधान निकलेगा. बृहस्पति के प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपेश कुमार ठाकुर

दिपेश कुमार ठाकुर प्रभात खबर डिजिटल में धर्म और राशिफल सेक्शन लीड के तौर पर बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे अनुभव के दौरान उन्होंने धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और न्यूमेरोलॉ से जुड़े विषयों पर व्यापक लेखन किया है. उन्होंने Zee News, News24, Bharat Express, NDTV, Jansatta और Hari Bhoomi जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है. धर्म और ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल, तथ्यपरक और पाठकों की रुचि के अनुरूप प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. उन्होंने जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >