September 2025 Grah Gochar: सितंबर में 4 ग्रहों का गोचर, बदल जाएगी कई राशियों की किस्मत

September 2025 Grah Gochar:सितंबर 2025 में ज्योतिषीय दृष्टि से बड़ा परिवर्तन होने वाला है. इस महीने सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र अपनी-अपनी राशियां बदलेंगे. इन ग्रहों के गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ जातकों के लिए यह समय नई ऊर्जा, तरक्की और जीवन में शुभ अवसर लेकर आएगा.

September 2025 Grah Gochar: सितंबर 2025 में ग्रहों की चाल कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रही है. इस माह सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र अपना स्थान बदलेंगे. 13 सितंबर को मंगल तुला राशि में प्रवेश करेंगे, 15 सितंबर को शुक्र सिंह राशि में गोचर करेंगे. वहीं 17 सितंबर को सूर्य और बुध कन्या राशि में प्रवेश कर बुधादित्य योग का निर्माण करेंगे, जो जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला रहेगा. आइए जानते हैं किन राशियों को इस ग्रह गोचर से सबसे अधिक लाभ होगा.

वृषभ राशि

सितंबर का महीना वृषभ राशि के जातकों के लिए नई उम्मीदें और तरक्की के अवसर लेकर आएगा. करियर में प्रगति होगी और प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं. व्यवसायियों को विशेष सफलता मिलेगी और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. दबी इच्छाओं की पूर्ति के योग हैं.

Mahalakshmi Vrat 2025: महालक्ष्मी व्रत का है विशेष महत्व, जानें पूजा विधि और महत्व

सिंह राशि

इस माह सूर्य आपके दूसरे भाव में गोचर करेंगे, जिससे आर्थिक लाभ के अवसर बढ़ेंगे. कारोबारियों को लाभकारी समझौते मिल सकते हैं और कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी. माता-पिता का सहयोग मिलेगा. सरकारी नौकरी में पदोन्नति के योग हैं और कुछ जातक विदेश यात्रा पर भी निकल सकते हैं.

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए सितंबर खुशियों से भरा रहेगा. काम से अवकाश लेकर यात्रा की योजना बन सकती है. संचित धन में वृद्धि होगी और करियर में शुभ समाचार मिल सकता है. बेरोजगारों को नौकरी मिलने की संभावना है. वैवाहिक और प्रेम संबंध मजबूत होंगे तथा स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा.

जन्मकुंडली, वास्तु और व्रत-त्योहार संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए संपर्क करें:

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >