Scorpio Yearly Horoscope 2026: वृश्चिक राशि के लिए कैसा रहेगा नया साल, किन क्षेत्रों में मिलेगी सफलता, कहां बरतें सावधानी

Scorpio Yearly Horoscope 2026: नया साल 2026 वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बदलाव और धैर्य की परीक्षा लेकर आ रहा है. ग्रहों की चाल नौकरी, व्यापार और धन पर सीधा असर डालेगी. साल की शुरुआत चुनौतीपूर्ण रह सकती है, लेकिन 2 जून के बाद हालात में सुधार के संकेत मिलेंगे.

Scorpio Yearly Horoscope 2026: नया साल 2026 वृश्चिक राशि के जातकों के लिए परिवर्तन, आत्ममंथन और धैर्य की परीक्षा लेकर आ रहा है. वर्ष की शुरुआत में गुरु 2 जून 2026 तक अष्टम भाव में रहेंगे, वहीं शनि पंचम भाव में स्थित रहेंगे. राहु-केतु की धुरी भी जीवन के कई क्षेत्रों को प्रभावित करेगी और मंगल समय-समय पर अपनी चाल बदलते हुए मानसिक व शारीरिक ऊर्जा को प्रभावित करेगा. इन ग्रहों की स्थिति के कारण दैनिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. आइए जानते हैं कि नया साल 2026 वृश्चिक राशि वालों के लिए परिवार, आर्थिक स्थिति, व्यापार, नौकरी, प्रेम, स्वास्थ्य और संपत्ति के लिहाज से कैसा रहेगा.

वृश्चिक राशि के लिए साल 2026 में पारिवारिक जीवन

साल 2026 में वृश्चिक राशि का पारिवारिक जीवन मिला-जुला रहेगा. गुरु के अष्टम भाव में होने से परिवार में कुछ बातों को लेकर मतभेद और वैचारिक टकराव की स्थिति बन सकती है. खासकर शुरुआत के महीनों में किसी की कही-सुनी बातों पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचना होगा.हालांकि, शनि पंचम भाव में रहकर आपको समझदारी और धैर्य सिखाएंगे. संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार मिल सकते हैं और उनके करियर या पढ़ाई में प्रगति के योग हैं. सगे-संबंधियों और मित्रों से समय-समय पर सहयोग भी मिलेगा. 31 अक्टूबर 2026 के बाद पारिवारिक वातावरण में बड़ा सकारात्मक बदलाव आएगा. आपसी सहयोग बढ़ेगा और लंबे समय से चली आ रही समस्याएं धीरे-धीरे खत्म होंगी.

वृश्चिक राशि के लिए साल 2026 में व्यापार और नौकरी

वर्ष 2026 में व्यापारियों को खास सतर्क रहने की जरूरत होगी. दशम भाव में केतु और चतुर्थ भाव में राहु पूरे साल व्यापारिक निर्णयों को प्रभावित करेंगे. किसी के कहने पर या बिना पूरी जानकारी के नया निवेश करना नुकसानदेह साबित हो सकता है. हवा-हवाई योजनाओं से दूर रहें, पार्टनरशिप या बड़े एक्सपेंशन से बचें, खुद की रणनीति पर भरोसा रखें. 2 जून 2026 के बाद व्यापार में धीरे-धीरे सुधार और लाभ के संकेत मिलते हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए साल अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा. हालांकि गुरु की कमजोर स्थिति के कारण मन काम में कम लगेगा और कई बार एक ही काम दोबारा करना पड़ सकता है. बावजूद इसके अधिकारी वर्ग आपके प्रयासों से संतुष्ट रहेगा. 11 मई से 21 जून 2026 के बीच नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है.

ये भी पढ़ें: तुला राशि वालों को नए साल में करना पड़ेगा किन चुनौतियों का सामना, जानें वार्षिक राशिफल

वृश्चिक राशि के लिए साल 2026 में शिक्षा और करियर

छात्रों के लिए नया साल मेहनत मांगने वाला है. शनि पंचम भाव में होने से पढ़ाई में अनुशासन और निरंतर प्रयास जरूरी होगा. खासतौर पर केमिकल, टेक्निकल और रिसर्च से जुड़ी पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को लाभ मिल सकता है. उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अतिरिक्त परिश्रम करना होगा. सहपाठियों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा. प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों का प्रदर्शन औसत रह सकता है. 2 जून के बाद शनि की स्थिति में बदलाव से शिक्षा और करियर को नई दिशा मिलेगी.

वृश्चिक राशि के लिए साल 2026 में मकान और भूमि

साल 2026 में ग्रहों की स्थिति भूमि और भवन के लिए अनुकूल नहीं है. मंगल और गुरु दोनों कमजोर स्थिति में हैं, वहीं शनि की दृष्टि सप्तम भाव पर पड़ने से विवाद की संभावना बनी रहेगी. प्रॉपर्टी को लेकर पड़ोसियों से मतभेद हो सकते हैं. जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें. यदि बहुत जरूरी हो, तो अनुभवी लोगों से सलाह लेकर ही कदम उठाएं

वृश्चिक राशि के लिए साल 2026 में वाहन सुख

नए वाहन की खरीद के लिए 2026 अनुकूल नहीं माना जा रहा है. गुरु 2 जून तक कमजोर स्थिति में रहेंगे और शनि का प्रभाव भी रहेगा. यदि वाहन खरीदना जरूरी हो, तो पुराना वाहन लेना बेहतर रहेगा. विशेष परिस्थितियों में 2 जून के बाद नया वाहन लिया जा सकता है.

वृश्चिक राशि के लिए साल 2026 में कैसी रहेगी लव लाइफ

प्रेम जीवन की बात करें तो 2026 की शुरुआत थोड़ी चुनौतीपूर्ण रहेगी. गुरु अष्टम भाव में होने के कारण प्रेम संबंधों में नाराजगी, गलतफहमी और दूरी आ सकती है. रूठने-मनाने का सिलसिला चलता रहेगा. 2 जून 2026 के बाद प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और विश्वास बढ़ेगा. वैवाहिक जीवन पूरे साल सामान्य से थोड़ा कमजोर रह सकता है, लेकिन 2 जून से 31 अक्टूबर 2026 के बीच रिश्तों में संतुलन और खुशी बनी रहेगी. अविवाहित जातकों को विवाह प्रस्ताव मिलने के योग हैं.

स्वास्थ्य: लापरवाही न करें

स्वास्थ्य के लिहाज से साल 2026 सतर्कता मांगता है. गुरु और शनि दोनों की स्थिति के कारण— पेट से जुड़ी समस्याएं, गैस, अपच और कमजोरी, कभी-कभी छाती से संबंधित परेशानी हो सकती है. खान-पान पर नियंत्रण रखें और नियमित दिनचर्या अपनाएं.

लकी नंबर और कलर

लकी नंबर: 2
लकी कलर: आसमानी

शुभ उपाय

  • शनिवार को शनि महाराज के दर्शन करें
  • काले उड़द का दान करें
  • गुरुवार को पीला चंदन मस्तक पर लगाएं

कुल मिलाकर वृश्चिक राशि के लिए 2026 संयम, समझदारी और आत्मविश्वास का वर्ष है. शुरुआत में भले ही चुनौतियां हों, लेकिन सही फैसले और धैर्य से साल के दूसरे हिस्से में स्थितियां आपके पक्ष में होती चली जाएंगी.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >