विदेशी यात्रा का अवसर मिल सकता है, यहां देखें वृश्चिक राशि वालों का 21 से 27 सितंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल

Scorpio Weekly Horoscope 21 to 27 September 2025: वृश्चिक राशि के लिए 21 सितंबर से 27 सितंबर 2025 का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से से वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल.

Scorpio Weekly Horoscope 21 to 27 September 2025: सितंबर माह का चौथासप्ताह सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल.

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 21 सितंबर से 27 सितंबर 2025

इस राशि के 50 वर्ष से अधिक आयु वाले जातकों को इस सप्ताह तंत्रिका तंत्र और पाचन से जुड़ी पुरानी समस्याओं से राहत मिलने के संकेत हैं. नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार और समय पर आराम उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से पार पाने में मदद करेगा. इस अवधि में स्वास्थ्य सुधार आपको नई ऊर्जा और सकारात्मकता प्रदान करेगा.

निवेश के अवसर और सावधानी

गुरु देव के आपकी राशि के आठवें भाव में विराजमान होने से इस सप्ताह आपको निवेश के कई नए और आकर्षक अवसर प्राप्त हो सकते हैं. हालांकि इन अवसरों का चयन करते समय सावधानी बरतना जरूरी होगा. हर योजना का विस्तार से अध्ययन करें और तभी धन लगाएँ जब आप उसके जोखिम और लाभ दोनों को पूरी तरह समझ चुके हों. इससे आप संभावित नुकसान और धोखाधड़ी से बच पाएंगे.

पारिवारिक सहयोग और भाई-बहन का साथ

इस सप्ताह आपके बड़े भाई-बहनों का सहयोग आपकी अपेक्षाओं से अधिक रहेगा. उनकी मदद से आप किसी बड़ी मुसीबत या तनावपूर्ण स्थिति से बाहर निकल सकते हैं. इसके लिए आपको बिना झिझक अपनी समस्याएं उनके सामने रखना आवश्यक होगा. परिवार के साथ संवाद और सहयोग आपके मानसिक संतुलन को मजबूत करेगा.

विदेश यात्रा और करियर में उन्नति

जो जातक विदेश जाने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए यह सप्ताह शुभ संकेत लेकर आ सकता है. कार्यक्षेत्र से संबंधित किसी विदेशी यात्रा का अवसर मिल सकता है, जिससे आपको अच्छा मुनाफा और करियर में आगे बढ़ने की राह मिल सकती है. इसलिए इस ओर पूरे आत्मविश्वास और योजनाबद्ध तरीके से प्रयास करते रहें.

शिक्षा में चुनौतियां और धैर्य

इस सप्ताह शिक्षा क्षेत्र में कुछ बाधाएं आ सकती हैं. परीक्षा में अपेक्षा से कम अंक मिलने पर स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है. इससे सहपाठियों के साथ छोटे-छोटे विवाद होने की संभावना है. ऐसे समय में धैर्य बनाए रखना और खुद को शांत रखना ही सबसे अच्छा उपाय होगा.

उपाय

गुरुवार के दिन बृहस्पति ग्रह को प्रसन्न करने के लिए यज्ञ या हवन करें. यह उपाय आपके जीवन में सकारात्मकता और सफलता को बढ़ाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >