Sawan 2025, Shivling worship by zodiac sign: शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं? राशिनुसार विशेष उपाय और मंत्र

Sawan 2025, Shivling worship by zodiac sign: सावन का माह शुरू हो चुका है. आज 11 जुलाई से इस पवित्र माह की शुरुआत हो रही है. इस माह में शिवलिंग की पूजा का विशेष महत्व है. शिवलिंग की पूजा में अगर राशि के अनुसार विशेष वस्तुएं अर्पित की जाएं और सही मंत्रों का जाप किया जाए, तो भक्त को शीघ्र ही शुभ फल प्राप्त होते हैं. प्रत्येक राशि का एक विशेष स्वभाव और ऊर्जा होती है, जिसे ध्यान में रखते हुए शिवलिंग पर अर्पण की गई सामग्री और मंत्र अधिक प्रभावशाली सिद्ध होते हैं. यहां हम आपको बताएंगे कि आपकी राशि के अनुसार शिवलिंग पर क्या अर्पित करें और कौन-से मंत्र का जाप करें, जिससे भोलेनाथ की कृपा आप पर बनी रहे.

मेष: ॐ सध्योजाताय शिव शंकराय नमः.
केसर युक्त दूध से अभिषेक करें.

वृषभ : ॐ चंद्र धारिणे साम्ब सदाशिवाय नमः.
मिश्रित दूध से अभिषेक करे.

मिथुन : ॐ पिनाक हस्ताय सर्वेश्वराय साम्ब सदाशिवाय नमः.

कर्क: ॐ अम्बिकानाथाय त्रयम्बकाय हिम.
दूध, गंगा जल मिश्रित अभिषेक करे.

सिंह: ॐ सोम सुर्याग्निलोचनाय अघोरेश्वराय नमः.
अनार के रस से अभिषेक करे…

कन्याः ॐ महेश्वराय भुजंग भुषणाय नमः
दूध में पिस्ता मिलाकर अभिषेक करे.

तुलाः ॐ शशि शेखराय वाम देवाय नमः…..
पंचामृत से अभिषेक करे.

वृश्चिकः ॐ इशानाय शिपिविष्टाय सदाशिवाय नमः.
शहद से अभिषेक करे.

धनुः ॐ भवाय शर्वाय मयस्कराय साम्ब सदाशिवाय हिम.
हल्दी, दूध से अभिषेक करे.

मकर : ॐ रुद्र
रूपाय भसोद्धूलित विग्रहाय नमः.. घी मिश्रित दूध से अभिषेक करे.

कुंभः ॐ कल विकरणाय च बल विकरणाय शिव शंकराय नमः…
दही और शक्कर से अभिषेक करे.

मीन: ॐ मयोभवाय चंद्रशेखराय नमः.
केसर, हल्दी व दूध से अभिषेक करे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >