साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल 18 फरवरी से 24 फरवरी 2024: जानें कैसा बीतेगा यह सप्ताह, शुभ रंग, तारीख

Scorpio Weekly Horoscope: वृश्चिक राशि वालों के लिए ये सप्ताह (18 फरवरी 2024 से 24 फरवरी 2024) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं डॉ.एन.के.बेरा से वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल.

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

करियर—करियर के लिए यह सप्ताह विशेष रुप से अच्छा है.आप अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर पाएंगें.जिस किसी काम में हाथ डालेंगे,उसे पूरा करने में सक्षम होंगे.कारोबार,जॉब में नयी जिम्मेदारी मिलेगी. आकस्मिक धनलाभ होने की योग है.उच्चशिक्षा के विद्यार्थियोंको रिसर्च-अनुसंधान-नये प्रो जेक्ट आदि क्षेत्र में विशेष सफलता मिलेगी, मान-यश-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी. युवा वर्ग को लाभ मिलेगा.

साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (18 फरवरी 2024 से 24 फरवरी 2024): फरवरी माह का ये सप्ताह आपके लिए रहेगा कितना खास

पर्सनल लाइफ—रोमांस के लिए समय बेहतरीन है.आप अपने पार्टनर के साथ सुखद–मनोरंजक पल बिताएंगें.नवविवाहित हैं तो वैवाहिक सुख में वृद्धि होगी. अविवाहित युवाओं को विवाह के प्रस्ताव मिलेगें.कुछ लोगों के नये प्रेम संबंध प्रारंभ होगा.

फैमिली लाइफ—फैमिली लाइफ सुखद रहेगा. महत्वपूर्ण समाचारों की प्राप्ति होगी जिससे आपका महत्व बढ़ जायेगा. स्वजन-रिश्तेदारों से सुख-सहयोग मिलेगा. गृह,भूमि,वाहन का सुख मिलेगा .घर में आनन्दोत्सव,सौभाग्य,धन की प्राप्ति होगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा .किसी समारोह में शामिल होगें.

शुभ दिन-बुधवार,शनिवार
शुभ रंग-तोते जैसा रंग,नीला
शुभ तारीख-21,24

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >