Saptahik Vrishchik Rashifal: वृश्चिक राशि वालों को संतान से शुभ समाचार प्राप्त होंगे, यहां पढ़ें 15 से 21 सितंबर 2025 साप्ताहिक राशिफल

Saptahik Vrishchik Rashifal (15 से 21 सितंबर 2025 ): इस सप्ताह वृश्चिक राशि वालों के करियर और निजी जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. प्रेम संबंध मजबूत होकर विवाह तक पहुंच सकते हैं. परिवार से शुभ समाचार मिलेगा और जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे. सफलता और संतोष दोनों मिलेंगे.

Saptahik Vrishchik Rashifal 15 September to 21 September 2025: वृश्चिक राशि वालों के लिए ये सप्ताह (15 से 21 सितंबर 2025) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल.

साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल (15 से 21 सितंबर 2025)

यह सप्ताह आपके लिए उत्कृष्ट उपलब्धियां और सकारात्मक बदलाव लेकर आ रहा है. आपके भीतर उमंग, उत्साह और स्फूर्ति का संचार होगा, जिससे आप अपने सभी कार्यों को पूरी ऊर्जा के साथ पूरा करेंगे.

करियर: उपलब्धियों से भरा सप्ताह

इस सप्ताह आप अपने करियर में जबरदस्त सफलता हासिल करेंगे. प्रतियोगी परीक्षाओं और विभागीय परीक्षाओं का परिणाम आपकी आशाओं के अनुरूप होगा. जो छात्र-छात्राएं इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट या प्रशासनिक क्षेत्रों से जुड़े हैं, उन्हें विशेष रूप से सफलता मिलेगी. आपकी मेहनत और लगन रंग लाएगी.

नौकरीपेशा लोगों को अपने बॉस का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे उनके काम में और भी निखार आएगा. यदि आप व्यापार करते हैं, तो आपकी बिजनेस ट्रिप बहुत लाभकारी साबित होगी और आपको नए अवसर मिलेंगे. यह सप्ताह आपके करियर को एक नई दिशा देगा और आपकी प्रगति की राह को और भी मजबूत करेगा.

पर्सनल और फैमिली लाइफ: रिश्तों में मधुरता और खुशियां

आपकी पर्सनल लाइफ के लिए यह सप्ताह बहुत ही अनुकूल है. आपकी लव लाइफ में सफलता मिलेगी और आपके आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. जो लोग लंबे समय से शादी के इंतजार में थे, उनके लिए विवाह का योग बन रहा है. कुछ लोगों के जीवन में नए प्रेम संबंध शुरू होंगे, जो उनके जीवन को खुशियों से भर देंगे.

पारिवारिक जीवन भी सौहार्दपूर्ण बना रहेगा. आपको अपनी संतान से शुभ समाचार प्राप्त होंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा. आपके परिवार को आपसे बहुत उम्मीदें हैं, और आप उन्हें पूरा करने में पूरी तरह से सक्षम होंगे. परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश रहेंगे और आपके घर में मांगलिक कार्य संपन्न होने की भी संभावना है, जिससे पूरे परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा.

आपके लिए शुभ दिन

शुभ दिन: मंगलवार, शनिवार

शुभ रंग: लाल, आसमानी

शुभ तारीख: 15, 18

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >