Gemini Weekly Horoscope: बेकार की यात्रा करने से इस सप्ताह बचें, अन्यथा परेशानी हो सकती है

Gemini Weekly Horoscope: मिथुन राशि वालों के लिए ये सप्ताह (9 अक्टूबर 2022 से 15 अक्टूबर 2022) वैसे तो औसत रहेगा लेकिन इस हफ्ते को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार साप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे सप्ताह की प्लानिंग कर सकें...

छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है

इस राशि के जातकों को इस सप्ताह छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के अलावा, कोई भी बड़ा रोग होने की आशंका न के बराबर ही रहेगी. हालांकि कोई भी मौसमी बीमारी होने पर घर पर स्वयं अपना इलाज न करते हुए, आपको बिना डॉक्टर की सलाह के दवाई नहीं खाने की हिदायत दी जाती है.

हालांकि शॉर्टकट के चक्कर में आकर बड़ा निवेश न करें

वो जातक जो किसी भी तरह के शेयर बाज़ार से जुड़ा निवेश करते हैं, उनके लिए ये सप्ताह विशेष सफलता लेकर आ रहा है. क्योंकि इस दौरान उन्हें उस स्रोत से भी धन कमाने का अवसर मिलेगा, जिससे उन्हें सपने में भी उम्मीद नहीं थी. हालांकि शॉर्टकट के चक्कर में आकर, बड़ा निवेश न करें, अन्यथा सप्ताह के मध्य में आपके अष्टम व नवम भाव में उपस्थित चन्द्रमा आपके इस लाभ को हानि में भी बदल सकता है.

परिवार के साथ व्यवहार बेहद खराब होगा

इस सप्ताह की शुरुआत में आपका अपने परिवार के साथ व्यवहार बेहद खराब होगा. क्योंकि इस दौरान चन्द्रमा की पूर्ण दृष्टि आपके लग्न और फिर द्वितीय भाव पर होने से आपके पारिवारिक जीवन में कष्टदायक स्थितियां उत्पन्न करने का कारण बनेगी. जिसके चलते सप्ताह के अंत में आपके द्वारा की गई चीजों को लेकर आपको पछतावा भी हो सकता है. परंतु इस पछतावे के बावजूद आप अपने परिवार से अपने संबंध बेहतर करने में असफल रहेंगे.

शुभ फल प्राप्त करने में सफल रहेंगे

आपके करियर राशिफल के मुताबिक इस राशि के व्यापारी जातकों को इस सप्ताह के दूसरे भाग में उठापटक से निजात मिलते हुए बहुत प्रशंसा और उन्नति मिल सकेगी. क्योंकि इस दौरान चन्द्रमा नवम भाव से होते हुए आपके दशम भाव में प्रस्थान करेंगे, जिससे आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आप कम मेहनत के बाद भी शुभ फल प्राप्त करने में सफल रहेंगे. इस सप्ताह कई छात्रों को अनावश्यक की यात्रा करनी पड़ेगी. जिसके कारण उन्हें पढ़ाई करने का उचित समय नहीं मिल सकेगा. ऐसे में जितना संभव हो, बेकार की यात्रा करने से इस सप्ताह बचें, अन्यथा परेशानी हो सकती है.

उपाय

बुजुर्ग महिलाओं को हरी चूड़ियां भेट करना आपके लिए अनुकूल रहेगा.

शुभ दिन-बुधवार,शुक्रवार

शुभ तारीख-12,14

शुभ रंग-सफेद,नीला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >