तुला साप्ताहिक राशिफल: संतान पक्ष की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी इस मिल सकती है

Libra Weekly Horoscope: तुला राशि वालों के लिए ये सप्ताह (20 मार्च 2022 से 26 मार्च 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल.

तुला-इस सप्ताह अधिकारी वर्ग से मैत्री लाभदायक रहेगी.व्यापार में लापरवाही न करें. आपसी विश्वास, सामंजस्य से कार्य पूर्ण हो सकेंगे.मानसिक तनाव से बचने के लिए योग और ध्यान का रास्ता अपनाएं. कारोबार में बढ़ोत्तरी होने और आय के नए स्त्रोत मिलने की संभावना है.

कैरियर /बिजनेस-इस सप्ताह छात्रों को सही दिशा में की गई मेहनत और लगन का फल अवश्य मिलेगा. अधिक परिश्रम का कम परिणाम मिलने की संभावना है. अपनी पढ़ाई पर ध्यान केन्द्रित करें.धन संबंधी परेशानियां खत्म होगी.कड़ी मेहनत और सुनियोजित निवेश से अच्छा मुनाफा कमायेगे. नौकरी में प्रोन्नति के योग है.

रिलेशनशिप-इस सप्ताह पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव भरा होगा.जीवनसाथी की सेहत पर विशेष ध्यान दें. संतान पक्ष की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी इस मिल सकती है. किसी बुजुर्ग से जमीन-जायदाद या संपत्ति को लेकर विवाद सुलझ सकता है. भाई और मित्रजनों से सम्बन्ध मधुर बनेगे.

हेल्थ-इस सप्ताह मानसिक थकान एवं दांतों शिकायत की हो सकती है. जीवन-साथी के साथ मधुरता का योग है एवं वैचारिक तनाव से बचे.चिंता एवं कुशंकाओं का अंत होगा. स्फूर्ति रहेगी. पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा एवं स्वयं के लिए समय निकालना उचित होगा.आंखों एवं सिर में दर्द हो सकता है. नींद पूरी लें.प्रातःकालीन गुड़ एवं चना नास्ते में लें.

लकी डेट:20,24,25

कलर: भूरा, नारंगी, काला

लकी दिन:रविवार,बुधवार,शनिवार

सावधानी:इस सप्ताह पारिवारिक समस्याओं से मन विचलित हो सकता है. संतान की असफलता आपको परेशान कर सकती है. मन शांत रखे.

उपाय:इस सप्ताह नियमित रूप से अपने घर की उत्तर दिशा में हरी घास को गायों के खाने के लिए रखें. गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को खड़ा मूंग और गुड़ का दान करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >