साप्ताहिक तुला राशिफल 15 से 21 जनवरी 2024: जानें कैसा बीतेगा यह सप्ताह, देखें शुभ रंग, तारीख

Libra Weekly Horoscope: तुला राशि वालों के लिए ये सप्ताह (15 जनवरी 2024 से 21 जनवरी 2024) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल.

तुला साप्ताहिक राशिफल

करियर-इस सप्ताह कैरियर के क्षेत्र में कई निर्णय आपको बहुत ही सोच-विचार कर लेने होंगे.तकनीक व मैनेजमेंट से जुड़े युवाओं के कैरियर में अच्छी सफलता मिलने की योग है.वहीं मेडिकल,फार्मा,नर्सिग,कम्प्यूटर से जुड़े स्टुडेन्ट को परीक्षा-प्रतियोगिता में मनोनुकूल फल प्राप्त होंगे.परिश्रम-प्रयत्न से बिजनेस में उन्नति होगी.शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना.

Also Read: Weekly Horoscope 14 to 20 January: जनवरी माह का ये सप्ताह आपके लिए रहेगा कितना खास, देखें साप्ताहिक राशिफल

पर्सनल लाइफ

रोमांस के लिए समय बेहतरिन है.आपसी संबंधों मे��� प्रगाढ़ता बढ़ेगी.अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाईम बितायेंगे.अविवाहितों विवाह का प्रस्ताव मिलेगा.कुछ लोगों के नये प्रेम संबंध प्रारंभ हो सकता है.

फैमिली लाइफ

फैमिली लाइफ के जिम्मेदारियों को निभाने समर्थ होंगे.बड़े-बुजुर्ग का प्यार व सहयोग से पारिवारिक समस्याओं का समाधान मिलेगा.शुभ मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा.स्वजन-मित्रों-रिश्तेदारों से हर्षदायक समाचारों की प्राप्ति होगी.मौसमी बीमारियों से परेशानी होगी.अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

शुभ दिन-बुधवार,शनिवार

शुभ रंग-आसमानी,नीला

शुभ तारीख-17,20

डॉ.एन.के.बेरा,0651-3179990

पूर्व अध्यक्ष, बंगला विभाग राँची विश्वविद्यालय,

झारखण्ड रत्न,

ज्योतिष आचार्य,

एकाधिक स्वर्णपदक प्राप्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >