Saptahik Singh Rashifal 29 to 05 May 2024: सिंह राशि वाले इस सप्ताह रहेंगे परेशान, हानि का योग

Saptahik Singh Rashifal 29 to 05 May 2024 सिंह राशि- यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे और जिससे आपकी कुछ नई डील भी फाइनल हो सकती हैं. आप खानपान में नियंत्रण बनाते हुए सात्विक भोजन करें, आपकी पाचन क्रिया भी ठीक रहेगी. इस सप्ताह परिवार के सदस्य व्यस्त नजर आएंगे.
करियर/बिज़नेस- व्यवसाय और नौकरी के दृष्टिकोण से यह सप्ताह अच्छा रहेगा. व्यवसाय में भाग्य का साथ मिलेगा और धन लाभ के योग बनेंगे साथ ही आपको व्यवसाय के संबंध में नए विचारों में आपकी रुचि हो सकती है. वही जो लोग नौकरी कर रहे हैं. उनको नौकरी में पदोन्नति के योग की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं.
रिलेशनशिप:- इस सप्ताह आपके परिवार में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा. आपको अपने पिता की सेहत को लेकर सावधानी बरतनी होगी. वहीं विवाहित जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती हैं, इसलिए आपसी तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी.
हेल्थ: स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी. मानसिक रूप से आप संतुष्ट रहेंगे, लेकिन सप्ताह के मध्य में आपको पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है. इस दौरान पेट संबंधी बीमारी को बिल्कुल भी नजर अंदाज न करें. आपको अपने सामान्य स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए स्वस्थ भोजन,योग,ध्यान और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी जाती है.
लकी डेट:- 17, 19, 21
कलर:- नारंगी, भूरा, लाल
लकी दिन:- मंगलवार, गुरुवार, शनिवार
सावधानी:- वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, काफ़ी तेज़ी से वाहन न चलाए, नहीं तो किसी घटने का शिकार हो सकते है.
उपाय:- इस सप्ताह आप किसी गरीब असहाय लोगो को शुक्रवार के दिन चीनी, सफेद मिठाई या बताशे का दान करें.

Also Read: Saptahik Rashifal 28 April to 04 May 2024: यह सप्ताह इन 5 राशिवालों के लिए रहेगा टेंशनभरा, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे
यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >