साप्ताहिक तुला राशिफल 1-7 मार्च 2026: करियर, रिश्ते और स्वास्थ्य पर ग्रहों का असर

Saptahik Tula Rashifal 1-7 March 2026: मार्च का महीना आने वाला है. इस महीने के पहले सप्ताह तुला राशि वालों को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा? करियर, रिश्तों, भावनाओं और सेहत पर ग्रहों की चाल का क्या प्रभाव पड़ेगा, जानने के लिए पढ़ें यह खबर.

Saptahik Tula Rashifal 1-7 March 2026: तुला राशि यह सप्ताह संतुलन, समझदारी और निर्णय क्षमता की परीक्षा लेने वाला रहेगा. 3 मार्च को सिंह राशि में लगने वाला चंद्र ग्रहण आपके एकादश भाव (लाभ, आय, मित्र) में होगा. इसके प्रभाव से नए मित्रों का सहयोग मिलेगा और आय के नए स्रोत खुलेंगे. आप करियर और परिवार के बीच सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास करेंगे. कूटनीतिक सोच और शांत स्वभाव से कठिन परिस्थितियों का समाधान निकल आएगा. यह संबंधों को मजबूत करने और अधूरे कार्यों को पूरा करने का समय है.

करियर और व्यवसाय

कुम्भ राशि के पंचग्रही योग के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यकुशलता की प्रशंसा होगी. किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में आपकी भूमिका अहम रहेगी और सामूहिक प्रयास से बड़ी सफलता मिलेगी. यदि नौकरी परिवर्तन की सोच रहे हैं, तो धैर्य रखें. व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह संतुलित रहेगा और कोई नया अनुबंध लाभकारी सिद्ध हो सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन बजट का ध्यान रखें, क्योंकि खर्चों की अधिकता तनाव दे सकती है.

रिलेशनशिप

रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा. मिथुन राशि के गुरु की दृष्टि से प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी. पार्टनर के साथ भविष्य की बड़ी योजनाएं साझा करेंगे, जिससे आपसी विश्वास बढ़ेगा. परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी. रिश्तों में पारदर्शिता और ईमानदारी बनाए रखें, क्योंकि सिंह राशि का केतु और ग्रहण भ्रम पैदा कर सकते हैं.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर मानसिक तनाव से बचना जरूरी है. अधिक कार्यभार के कारण थकान हो सकती है, इसलिए योग और ध्यान को अपनाएं. त्वचा की सफाई और खान-पान पर विशेष ध्यान दें. मीठे या तले हुए भोजन से दूरी बनाएं और पर्याप्त नींद लें, ताकि आंतरिक ऊर्जा बनी रहे. मौसमी बदलाव के कारण खुद को सुरक्षित रखें और नियमित दिनचर्या का पालन करें.

सावधानी

आर्थिक मामलों में किसी पर भी अंधविश्वास न करें. कानूनी या दस्तावेजी कार्यों में अतिरिक्त सावधानी बरतें. सिंह राशि के ग्रहण के कारण भावनात्मक होकर कोई बड़ा निवेश न करें और वाणी पर संयम रखें.

उपाय

शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करें और “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का जप करें.

  • लकी डेट: 02, 06, 07
  • लकी कलर: आसमानी, नीला, काला
  • लकी दिन: शनिवार, शुक्रवार, बुधवार

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ | 12 वर्षों का अनुभव
Mo.: +91 8620920581

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >