साप्ताहिक कन्या राशिफल 1-7 मार्च 2026: खर्च बढ़ सकते हैं, करियर में बड़ी सफलता की उम्मीद

Saptahik Kanya Rashifal 1-7 March 2026: कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह उतार-चढाव से भरा रहेंगा. खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन लंबें समय से अटके काम पूरे हों सकते है. करियर में प्रगति होगी. परिवार और रिश्तों में खुशियाँ रहेंगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और भगवान गणेश के उपाय से भाग्य मजबूत होगा.

Saptahik Kanya Rashifal 1-7 March 2026: कन्या राशि वालों के लिए सप्ताह सूझबूझ और अनुशासन के साथ रहने का है. ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: जी के अनुसार, 3 मार्च को सिंह राशि में लगने वाला चंद्र ग्रहण आपकी राशि के द्वादश भाव (व्यय, हानि, विदेश) को प्रभावित करेगा. इसके कारण खर्चों में अप्रत्याशित वृद्धि हो सकती है. मिथुन के गुरु और कुम्भ के ग्रहों के प्रभाव से लंबित कार्यों को निपटाने का अवसर मिलेगा. व्यावहारिक दृष्टिकोण और विश्लेषण क्षमता से आप परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने में सफल रहेंगे.

करियर और व्यवसाय: कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. सहकर्मियों के साथ सहयोगपूर्ण व्यवहार रखें. कुम्भ राशि में पंचग्रही योग के कारण नई नौकरी के सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं. व्यापारियों को दस्तावेजी कार्यों और लेन-देन में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि केतु और ग्रहण का प्रभाव बना हुआ है. आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, परंतु फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना इस सप्ताह अनिवार्य है.

रिलेशनशिप: परिवार में सामंजस्य बना रहेगा और किसी सदस्य की सफलता से खुशी मिलेगी. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे, पर अत्यधिक आलोचनात्मक रवैया अपनाने से बचें. प्रेम संबंधों में सिंह के ग्रहण के कारण आपसी विश्वास और स्पष्टता बहुत जरूरी है. मित्रों के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी. किसी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है, जो रिश्तों में नई ताजगी लाएगी.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है. ग्रहण के प्रभाव से पेट, त्वचा या एलर्जी संबंधी समस्या हो सकती है. नियमित व्यायाम और संतुलित आहार को प्राथमिकता दें. अधिक सोच-विचार के कारण मानसिक थकान महसूस हो सकती है, इसलिए योग को दिनचर्या में शामिल करें. बाहर के खाने से परहेज करें और पर्याप्त जल का सेवन करें ताकि आंतरिक ऊर्जा सुरक्षित रहे.

सावधानी: किसी भी कार्य में अत्यधिक पूर्णतावाद या दूसरों की आलोचना करने से बचें. आर्थिक मामलों में जोखिम न लें और शत्रुओं की गतिविधियों पर नजर रखें. ऑफिस की राजनीति से खुद को पूरी तरह दूर रखना ही बुद्धिमानी होगी.

उपाय: बुधवार के दिन भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जप करें. जरूरतमंदों को हरी सब्जी का दान करें.

  • लकी डेट: 02, 06, 07
  • लकी कलर: आसमानी, नीला, काला
  • लकी दिन: शनिवार, शुक्रवार, बुधवार

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ | 12 वर्षों का अनुभव
Mo.: +91 8620920581

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >