सप्ताहिक धनु राशिफल 1-7 मार्च 2026: भाग्य और संबंधों में आ सकते हैं बड़े बदलाव

Saptahik Dhanu Rashifal 1-7 March 2026: धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह कई नए अवसर और चुनौतियां लेकर आने वाला है. जानिए कैसे चंद्र ग्रहण और ग्रहों की चाल इस सप्ताह आपके जीवन में बदलाव ला सकती है.

Saptahik Dhanu Rashifal 1-7 March 2026: धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह उत्साह और नई ऊर्जा से भरा रहेगा. आपकी राशि के स्वामी गुरु, मिथुन राशि में गोचर करते हुए, आपके निजी और व्यावसायिक संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे. हालांकि, 3 मार्च को सिंह राशि में लगने वाला चंद्र ग्रहण आपके नवम भाव (भाग्य स्थान) को प्रभावित करेगा. इससे ‘मान-हानि’ का भय या बनते कार्यों में अचानक अवरोध महसूस हो सकता है. धार्मिक कार्यों से मन थोड़ा विचलित रह सकता है, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी.

करियर और व्यवसाय

कुम्भ राशि में पंचग्रही योग के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएँ खुलेंगी और उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा. मार्केटिंग की नई रणनीतियाँ व्यापार विस्तार में सहायक होंगी. विदेश या दूरस्थ स्थान से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी, हालांकि ग्रहण के कारण निवेश सोच-समझकर करें. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा. अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना इस सप्ताह विशेष रूप से आवश्यक है.

रिलेशनशिप

परिवार में सकारात्मक वातावरण रहेगा और जीवनसाथी के साथ भविष्य की बड़ी निवेश योजना पर चर्चा संभव है. मिथुन के गुरु की दृष्टि से प्रेम संबंधों में विश्वास और समझदारी बढ़ेगी. अविवाहितों के लिए विवाह के सुखद और प्रतिष्ठित योग बन सकते हैं. संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना मन को प्रसन्न करेगी. किसी पुराने मित्र से संवाद सुखद रहेगा. परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके सौभाग्य को बढ़ाने में मदद करेगा.

स्वास्थ्य

इस सप्ताह स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर अधिक भागदौड़ और मानसिक तनाव से थकान हो सकती है. जांघों या कमर से संबंधित हल्की समस्याएँ हो सकती हैं, इसलिए व्यायाम में संतुलन रखें. नियमित दिनचर्या अपनाएं और संतुलित भोजन का सेवन करें. केतु और ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए ध्यान और प्राणायाम से मानसिक शांति मिलेगी. पर्याप्त जल का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी रहेगा.

सावधानी

अत्यधिक उत्साह या अहंकार में आकर कोई बड़ा आर्थिक निर्णय न लें. सिंह राशि में केतु के प्रभाव से दूसरों के विवादों में अनावश्यक हस्तक्षेप करने से बचें. वाणी में संयम रखें, अन्यथा सामाजिक छवि धूमिल हो सकती है.

उपाय

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जप करें. जरूरतमंदों को पीली वस्तु या चने की दाल का दान करें.

  • लकी डेट: 01, 04, 05
  • लकी कलर: पीला, लाल, सफेद
  • लकी दिन: सोमवार, मंगलवार, रविवार

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु
ज्योतिष एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ | 12 वर्षों का अनुभव
Mo.: +91 8620920581

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >