धनु राशि के तृतीय भाव में ग्रहों का अनोखा संगम, साहस और प्रयास से चमकेंगे सफलता के सितारे

Dhanu Saptahik Rashifal: धनु राशि: आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. कुंभ राशि का भारी प्रभाव आपके संचार कौशल को मजबूत करेगा, जिससे अटके हुए काम बन जाएंगे.

करियर: देवगुरु बृहस्पति का मिथुन राशि में होना आपके प्रभाव क्षेत्र का विस्तार करेगा. मीडिया, लेखन या मार्केटिंग से जुड़े लोगों को इस सप्ताह विशेष मान-सम्मान और लाभ प्राप्त होगा.

लव लाइफ: इस हफ्ता रिश्तों में गर्मजोशी बढ़ेगी और आप अपने पार्टनर के साथ छोटे ट्रिप पर जा सकते हैं. कुंभ के ग्रहों का प्रभाव आपको संवाद में अधिक स्पष्ट बनाएगा.

स्वास्थ्य: आपका स्वास्थ्य आमतौर पर अच्छा रहेगा, लेकिन कंधों या हाथों में चोट लगने का डर है. खेलकूद या व्यायाम के दौरान विशेष सावधानी बरतें.

सावधानी: राहु आपको अति-उत्साहित कर सकता है, जिससे बनते काम बिगड़ने का संकेत हैं. कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें.

उपाय: गुरुवार को केसर का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.

शुभ अंक- 3, 12, 21
शुभ रंग- पीला और केसरिया

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: होली पर चंद्र ग्रहण और भद्रा का साया, आखिर कब जलेगी होलिका, जानें सटीक समय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >