मिथुन साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह बेरोजगारों को अभी और भागदौड़ करनी पड़ सकती है

Gemini Weekly Horoscope: मिथुन राशि वालों के लिए ये सप्ताह (20 मार्च 2022 से 26 मार्च 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल.

मिथुन-इस सप्ताह वाणी पर संयम रखें. किसी से विवाद हो सकता है. व्यर्थ के कार्यों में खर्चा होगा. सारी योजनाएं अनुकूल हो जाएंगी.वाहनादि सावधानीपूर्वक चलाएं. व्यावहारिक संबंध सुधरेंगे. राज्यपक्ष में अनुकूलता बढ़ेगी. दूसरों के कारण अनायास प्रगति होगी.व्यापारिक कार्यों में उन्नति का योग है. कृषि द्वारा लाभ होगा, धर्म-कर्म की वृद्धि होगी, शत्रुओं का नाश होगा. विजय हासिल होगी , मित्रों व संबंधियों से सम्बध सुधरेंगे, यात्रा में क्लेश उत्पन्न हो सकता है.

कैरियर /बिजनेस-इस सप्ताह बेरोजगारों को अभी और भागदौड़ करनी पड़ सकती है. प्रॉपर्टी या शेयर को बेचने सम्बन्धी मामलों में सतर्कता बरतें.आपकी योग्यता में इजाफा होगा.कारोबार में गति रहेगी. आर्थिकिस्थति पूर्णतः अनुकूल रहेगी. नौकरी वालो को अधिकारिओं से अनुकूलता मिलेगी.

रिलेशनशिप-इस सप्ताह बाहरी कार्य ब्यस्तता के बावजूद घर एवं परिजनो को देंगे. अपने आप से प्रेमं करे. खास मित्र द्वारा अस्वासन आपको ह्रदय रुपी बजबूत बनाएगा. अपनी मानसिक कास्ट को परिवार के साथ बाटे. भाइयो से अनबन दूर होगी.

हेल्थ-इस सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर कोताही न बरतें.पुरानें रोगों में भी वृद्धि हो सकती है.खान-पान पर ध्यान दें एवं संतोष रखें.सप्ताह के अंत में एसिडिटी हो सकती है. ज्यादा मसालेदार खाने से बचें क्योंकि इससे पेट के रोग होने की पूरी-पूरी संभावना है.अचानक घुटनों में तकलीफ हो सकती है. कब्जियत से शिकायत हो सकती हैं.

लकी डेट:20,24,25

कलर: भूरा, नारंगी, काला

लकी दिन:रविवार,बुधवार,शनिवार

सावधानी:इस सप्ताह पुरानी प्रेमिका आपकी प्रतिष्ठा पर ठेस पहुंचाने का हरसंभव प्रयास कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें.

उपाय:इस सप्ताह तांबे के लोटे में जल भरे और अपने घर के पूर्व भाग को उसी लोटे से पानी छिड़ककर पवित्र करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >