साप्ताहिक मकर राशिफल 10 मार्च से 16 मार्च 2024: जानें कैसा बीतेगा यह सप्ताह, शुभ रंग, तारीख

Capricorn Weekly Horoscope: मकर राशि वालों के लिए ये सप्ताह (10 मार्च 2024 से 16 मार्च 2024) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं डॉ.एन.के.बेरा से मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल.

मकर साप्ताहिक राशिफल

करियर-इस सप्ताह कैरियर के क्षेत्र में आप भविष्य के लिए प्लानिंग कर सकते हैं.प्रोफेशनल लाइफ में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा.प्रतियोगी परीक्षा या इटंरव्यू में भाग लें रहें तो आप अपने प्रयासों में तेजी लायें सफलता मिलने की योग है.इंजीनियरिंग तथा मैनेजमेंट से जुड़े युवायों को विशेष लाभ मिलेगी.विद्यार्थियों के अध्ययन-अध्यवसाय में रूचि बढ़ेगी.

पर्सनल लाइफ—पर्सनल लाइफ में आपसी सम्पर्क के बीच पिछले कुछ दिनों से चली आ रही गलतफहमियां दूर होने की योग है.जिससे मन में शांति का अनुभव करेंगे.नवविवाहितों का समय हर्षोल्लास से बीतेगा.कुछ लोगों के नये प्रेम संबंध प्रारंभ हो सकता है.विवाह योग्य युवक-युवतियों के विवाह होने की प्रबल संभावना.

फैमिली लाइफ—इस सप्ताह आपको फैमिली लाइफ पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है.बुजुर्गों,माता-पिता का आशीर्वाद,स्नेह प्राप्त होगा.स्वजन-प्रियजनों के साथ संबंध अच्छा होगा.जीवनसाथी से संबंध मधुर होगा.संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी.सपरिवार किसी पार्टी या समारोह में सामिल होने का अवसर मिलेगा.

शुभ दिन-सोमवार,बुधवार
शुभ रंग-सिल्वर,हरा
शुभ तारीख-11,13

मकर राशि वालों का स्वभाव
कर राशि के जातक बहुत भी बहुत मेहनती होते हैं.अनुशासन इनके व्यक्तित्व का अहम हिस्सा होता है.हालांकि दिखने में हो सकता है कठोर लगें लेकिन वास्तव में ये बहुत ही विनम्र और पोषक विचारधारा के धनी होते हैं.ये एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका को बखुबी निभाते हैं.दृढ़ संकल्पी और अत्यंत व्यावहारिक भी होते हैं.समर्पण की भावना भी इनके व्यक्तित्व में कूट-कूट कर भरी होती है.ये बहुत सहिष्णु होते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >