साप्ताहिक कुंभ राशिफल 28 जनवरी से 3 फरवरी 2024: कैसा बीतेगा यह सप्ताह, देखें शुभ रंग, तारीख

Aquarius Weekly Horoscope: कुंभ राशि वालों के लिए ये सप्ताह (28 जनवरी 2024 से 3 फरवरी 2024) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल.

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

करियर – इस सप्ताह प्रोफेशनल लाइफ में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा.लेकिन किसी तरह हिम्मत करके यदि आपने चुनौतियों का सामना किया तो इनका समाधान आसानी से निकल जाएगा.उच्चशिक्षा के विद्यार्थियों अध्ययन, अनुसंधान,शोध,लेखन आदि कार्य में नया काम करने जा रहे हैं तो आपको नई राह मिलेगी.कैरियर को लेकर जो चिन्ता थी वह दूर होगी.फाइनेनशियल प्रॉब्लम को अपनी सूझ-बूझ से सॉल्ब करें.

पर्सनल लाइफ- इस सप्ताह पर्सनल लाइफ के लिए समय अनुकूल है.आपसी संबंध में अंतरंगता बढ़ेगी.अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोगाम बनेगा.अविवाहितों का विवाह होने के लिए बात आगे बढ़ेगा.कुछ लोगों के नये प्रेम संबंध आरंभ हो सकता है.

फैमिली लाइफ-इस सप्ताह फैमिली लाइफ उत्साह बर्धक रहेगा.स्वजन-मित्रों-कुटुम्बियों का सुख-सहयोग मिलेगा.अधूरा काम पूरा होगा.नये वाहन खरीदने का योग है.बीमा,निवेश,शेयर्स आदि कार्य में आप व्यस्त रहेंगे.पारिवारिक कर्तव्य का पालन करने का भरपूर प्रयास करें.आपको मानसिक शांति मिलेगी.सपरिवार विवाहादि समारोह में सम्मिलित होंगे.गृह-भूमि-वाहन का सुख मिलेगा.

शुभ दिन-रविवार,बृहस्पतिवार

शुभ रंग-लाल,गोल्डेन

शुभ तारीख-28,1

डॉ.एन.के.बेरा

0651-3179990

पूर्व अध्यक्ष, बंगला विभाग राँची विश्वविद्यालय,

झारखण्ड रत्न,

ज्योतिष आचार्य,

एकाधिक स्वर्णपदक प्राप्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >