साप्ताहिक कन्या राशिफल 28 जनवरी से 3 फरवरी 2024: कैसा बीतेगा यह सप्ताह, देखें शुभ रंग, तारीख

Virgo Weekly Horoscope: कन्या राशि वालों के लिए ये सप्ताह (28 जनवरी 2024 से 3 फरवरी 2024) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल.

कन्या साप्ताहिक राशिफल

करियर—इस सप्ताह बुद्धि-चतुरता से बिगड़ा काम बनेगा.बकाये रकम की प्राप्ति होगी.कैरियर में यशस्वी कार्य करने का अवसर मिलेगा.परीक्षा-प्रतियोगिता-इंटरव्यू आदि के माध्यम से जॉब की तलाश में है तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना उच्च शिक्षा के स्टुडेन्ट को अपने पसन्द के संस्थानों में दाखिला लेने का अवसर मिलेगा.और सफलता की सीढ़ियां चढ़ना शुरू करेंगे.कुछ लोगों को विदेश जाने का अवसर मिलेगा.

पर्सनल लाइफ—पर्सनल लाइफ में पिछले कुछ दिनों से जो समस्यायें चल रहा था उसमें समाधान होने की संभावना.आपसी प्रेम बढ़ेगा.अविवाहितों को विवाह होने का संयोग बनेगा.दूर के रिश्तेदारों से महत्वपूर्ण समाचारों की प्राप्ति होगी.

फैमिली लाइफ—फैमिली लाइफ में रिश्तेदारी निभाने व बनाने का अच्छा समय है.जीवन साथी और परिवार के सदस्य किसी समारोह,पार्टी या धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित होंगे.संतान के विवहादि शुभ कार्य होने का योजना बनेगा.पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा.उच्च प्रतिष्ठित प्रभावशाली लोगों से सम्पर्क बढ़ेंगे.

शुभ दिन-रविवार,शुक्रवार

शुभ रंग-गुलाबी,सफेद

शुभ तारीख-28,2

डॉ.एन.के.बेरा

0651-3179990

पूर्व अध्यक्ष, बंगला विभाग राँची विश्वविद्यालय,

झारखण्ड रत्न,

ज्योतिष आचार्य,

एकाधिक स्वर्णपदक प्राप्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >