साप्ताहिक कन्या राशिफल 15 से 21 जनवरी 2024: जानें कैसा बीतेगा यह सप्ताह, देखें शुभ रंग, तारीख

Virgo Weekly Horoscope: कन्या राशि वालों के लिए ये सप्ताह (15 जनवरी 2024 से 21 जनवरी 2024) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल.

कन्या साप्ताहिक राशिफल

करियर-इस सप्ताह कैरियर में नये लक्ष्य की प्राप्ति की होगी.कारोबार में कई लाभकारी अवसरों की प्राप्ति होगी.जॉब में आपकी कार्य प्रणाली की लोग प्रशंसा करेगें.बॉस का सहयोग से प्रमोशन होने का योग है.बिजनेस ट्रिप लाभप्रद सिद्ध होगी.आय के नये स्रोत प्राप्त होगें.परीक्षा-प्रतियोगिता में अनुकूल फल मिलेगा.

Also Read: Weekly Horoscope 14 to 20 January: जनवरी माह का ये सप्ताह आपके लिए रहेगा कितना खास, देखें साप्ताहिक राशिफल

पर्सनल लाइफ-रोमांस के लिए समय अनुकूल है.आपसी संबंध में आंतरिकता बढ़ेगी.पर्सनल लाइफ में आपका व्यक्तित्व बेहतर साबित होगा.प्रेम-संबंध भविष्य में विवाह संबंध में बँध सकता है.

फैमिली लाइफ- इस सप्ताह फैमिली लाइफ में सुख-शांति का वातावरण.रोग-ऋण-शत्रुबाधा से छुटकारा,गृह-भूमि-वाहन संबंधी कार्य में सफलता मिलेगी.शुभ मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा.स्वजन-मित्रों का सुख-सहयोग मिलेगा.संतान पक्ष से सुखद समाचारों की प्राप्ति होगी.

शुभ दिन-सोमवार,गुरूवार

शुभ रंग-सफेद,पीला

शुभ तारीख-15,18

डॉ.एन.के.बेरा

0651-3179990

पूर्व अध्यक्ष, बंगला विभाग राँची विश्वविद्यालय,

झारखण्ड रत्न,

ज्योतिष आचार्य,

एकाधिक स्वर्णपदक प्राप्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >