Sagittarius Weekly Horoscope: कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके रवैये से नाखुश दिखाई देंगे

Sagittarius Weekly Horoscope: धनु राशि वालों के लिए ये सप्ताह (9 अक्टूबर 2022 से 15 अक्टूबर 2022) वैसे तो औसत रहेगा लेकिन इस हफ्ते को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार साप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे सप्ताह की प्लानिंग कर सकें. आइए जानते धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल.

दीर्घावधि निवेश से बचना चाहिए

इस सप्ताह अपनी सेहत को लेकर अपने भाग्य पर ज्यादा निर्भर न रहें और अपनी सेहत को सुधारने की कोशिश करें. क्योंकि इस बात को आप भी अच्छी तरह समझते हैं कि क़िस्मत ख़ुद बहुत आलसी होती है. इसलिए बेहतर स्वास्थ्य की ओर भी अपने प्रयास करते रहें. इस सप्ताह योग दर्शा रहे है कि, आपको हर प्रकार के दीर्घावधि निवेश से बचना चाहिए.

महत्वपूर्ण फ़ैसलों को लेने में काफी हद तक सफल रहेंगे

यदि आपका मन किसी बात को लेकर बैचैन है तो आप अपना कुछ धन अपने ऊपर खर्च करते हुए, अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिता सकते हैं. क्योंकि इस सप्ताह की शुरुआत में चन्द्रमा के दूसरे भाव में होने से आप अपने जीवन के कई धन से जुड़े महत्वपूर्ण फ़ैसलों को लेने में काफी हद तक सफल रहेंगे.

आपके परिवार में नए घर को लेकर चर्चा हो सकती है

यदि आप बीते काफी समय से, अपना घर लेने का प्रयास कर रहे हैं तो इस सप्ताह के अंत में चन्द्रमा के चतुर्थ भाव में होने से आपके परिवार में नए घर को लेकर चर्चा हो सकती है. इस दौरान आपके विचारों और विमर्शों को भी घर के बड़ों द्वारा, ज़रूरी महत्व प्राप्त होगा. इससे आपका मनोबल बढ़ेगा, साथ ही पारिवारिक वातावरण में अनुकूलता देख आप बाहर से खाना या कोई मिठाई मंगवा सकते हैं.

आने वाली परीक्षा के लिए खुद को तैयार करने में संलग्न होंगे

इस सप्ताह के अंत में चन्द्रमा की पूर्ण दृष्टि कर्म यानी दशम भाव पर होने से आप में कुछ धैर्य की कमी देखने को मिलेगी. जिससे आप कार्यस्थल पर दूसरो को बातों को काटते हुए अपने विचार रखेंगे. इससे आप न चाहते हुए भी कई लोगों को अपने ख़िलाफ़ कर सकते हैं. साथ ही आपके वरिष्ठ अधिकारी भी आपके इस रवैये से कुछ नाख़ुश दिखाई देंगे. इस सप्ताह छात्रों को अपनी मेहनत करते रहने की आवश्यकता होगी, क्योंकि इस दौरान उनकी समझने की क्षमता बेहतर दिखाई देगी. ऐसे में आप अपनी खराब संगत की ओर ज्यादा ध्यान ना देते हुए, अपने काम से काम रखने की कोशिश करते और आने वाली परीक्षा के लिए खुद को तैयार करने में संलग्न होंगे.

उपाय

अपने किसी गुरु या शिक्षक एक कलम भेट कर उनका आशीर्वाद लें.

शुभ दिन-रविवार,बृहस्पतिवार

शुभ तारीख-10,13

शुभ रंग-गुलाबी ,गोल्डेन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >