समय रैना का सही नहीं चल रहा समय, जानें क्या कहती है इनकी कुंडली

Samay Raina Kundali: स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के विवादास्पद कमेंट के बाद उन्हें लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है. सोशल मीडिया पर लोग इनके बारे में बातें कर रहे हैं. हम यहां बतानें जा रहे हैं कि स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना की कुंडली क्या कहती है, आने वाला भविष्य उनके लिए कैसा रहेगा.

Samay Raina Kundali: कॉमेडियन समय रैना और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया पर विवादास्पद टिप्पणियां करने का आरोप लगाया गया है. इस संदर्भ में रैना के कार्यक्रम ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ से संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज की गई हैं. ज्योतिष के नजरिए से हम बताने जा रहे हैं कि समय रैना का आने वाला समय कैसा रहेगा और उनकी कुंडली क्या कहती है.

समय रैना का जन्म 26 अक्टूबर 1997 को दोपहर 2:00 बजे जम्मू कश्मीर, भारत में हुआ.उनकी कुंडली मकर लग्न की है और राशि सिंह है.उनका जन्म पूर्वाफाल्गुन नक्षत्र के पहले चरण में हुआ है.लग्नेश शनि मीन राशि में स्थित है और जन्मकुंडली के तीसरे भाव में है.केतु कुम्भ राशि में धन भाव में विराजमान है, जबकि गुरु मकर राशि में पहले भाव में स्थित है. राहु के साथ चंद्रमा सिंह राशि में जन्मकुंडली के आठवें भाव में है.सूर्य और बुध तुला राशि में दशम भाव में हैं, जबकि मंगल और शुक्र वृश्चिक राशि में एकादश भाव में स्थित हैं.

क्या रणवीर इलाहाबादिया के पक्ष में नहीं हैं किस्मत के सितारे, जानें क्या बन रही है ग्रहों की स्थिती

उनके जन्मकुंडली के दशम भाव में बुधादित्य योग बनता है, जो उनके करियर के लिए लाभकारी है.सूर्य नीच के होते हुए भी उनके जीवन में शिक्षा में प्रगति लाएगा और आत्मविश्वास को बढ़ाएगा.सूर्य और बुध की युति के प्रभाव से वे लोकप्रिय रहेंगे, उनकी वाणी का प्रभाव मजबूत होगा, और वे विवेकवान, धनवान, तथा सत्यवादी बने रहेंगे.अपने जीवन में वे कई प्रतियोगिताओं में सफल होंगे.देवगुरु वृहस्पति केंद्र में स्थित होकर पंचम, सप्तम और नवम भाव पर प्रभाव डाल रहा है.इस स्थिति में व्यक्ति का स्वाभिमान प्रबल रहेगा, लेकिन उनमें घमंड की भी भरपूर मात्रा होगी.समय-समय पर व्यभिचार और अन्य समस्याएं उनके जीवन में कठिनाई उत्पन्न करेंगी.

ऐसा रहेगा समय रैना का करियर

करियर का संबंध बुध के भाव से है, जो दशम भाव में सूर्य के साथ स्थित है.शुक्र और मंगल एकादश भाव में हैं, और बुध इनकी करियर की संभावनाओं को सशक्त बनाएगा.हालांकि, राहू और चंद्रमा आठवें भाव में स्थित हैं, जो सिंह राशि में हैं, जिससे इनकी वाणी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.चंद्रमा का आठवें भाव में होना माता-पिता के साथ भी समस्याएँ उत्पन्न करेगा.इनके स्वभाव में निरंतर परिवर्तन होता रहेगा, जो इनके मान-सम्मान को प्रभावित कर सकता है.ये हमेशा चिंतित रहेंगे और अपने जीवन में कई बार विवादों में फंस सकते हैं.

समय रैना के वर्तमान ग्रहों की स्थिति

वर्तमान में चंद्रमा की महादशा 14 फरवरी 2023 से प्रारंभ हुई है.वर्तमान गोचर में, 14 जुलाई 2024 से चंद्रमा की महादशा में राहु की अंतर्दशा चल रही है, जिससे इनकी वाणी में उतार-चढ़ाव आएगा और मानसिक तनाव उत्पन्न होगा.इसके साथ ही, बुरी आदतों की लत लगने की संभावना है.यह समय इनके लिए अनुकूल नहीं है, और विवाद इतना बढ़ सकता है कि मामला न्यायालय तक पहुंच सकता है.वर्तमान में इनका समय अनुकूल नहीं है, पूरे वर्ष के दौरान करियर में विवाद उत्पन्न होंगे.यात्रा व्यर्थ साबित होगी और कष्टकारी रहेगी, स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहेगा.इस समय यदि परिस्थितियों के अनुसार कार्य किया जाए, तो सफलता प्राप्त की जा सकती है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >