Sagittarius Monthly Horoscope June 2025: धनु राशि वालों को अचानक लाभ मिलने की संभावना है, पढ़ें मासिक राशिफल

Sagittarius Monthly Horoscope June 2025: जून 2025 धनु राशि के जातकों के लिए चुनौती और अवसरों से भरा रहेगा. पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव, व्यापार में सतर्कता और शिक्षा में मेहनत की आवश्यकता रहेगी. ग्रहों की चाल जीवन में कई नए मोड़ लाएगी. आइए जानते हैं धनु राशि का विस्तृत मासिक राशिफल.

धनु राशि जून 2025 का मासिक राशिफल

Sagittarius Monthly Horoscope June 2025:जून का महीना शुरू होते ही हर किसी के मन में यह सवाल उठने लगता है कि आने वाला समय उनके लिए कैसा रहेगा? क्या परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी? व्यापार में लाभ होगा या कोई नई चुनौती सामने आएगी? इन्हीं सवालों के उत्तर लेकर आए हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा, जिन्होंने ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के प्रभावों के आधार पर धनु राशि के जातकों के लिए जून माह का विशेष विश्लेषण किया है.

पारिवारिक जीवन

  • धनु राशि वालों के लिए जून का महीना मिलाजुला रहेगा.
  • छोटी-छोटी बातों पर पारिवारिक विवाद की स्थिति बन सकती है.
  • 7 जून के बाद स्थायी संपत्ति को लेकर विवाद उभर सकता है.
  • भाई-बहनों और माता-पिता का स्वास्थ्य इस माह कुछ कमजोर रह सकता है.
  • हालांकि पारिवारिक आय सामान्य रहेगी और माह के अंत में अचानक लाभ मिलने की संभावना है.

व्यापार एवं नौकरी

  • व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए यह महीना धीमी शुरुआत के साथ आगे बढ़ेगा.
  • पहले सप्ताह में व्यापार की रफ्तार धीमी रहेगी लेकिन नुकसान की संभावना नहीं है.
  • सलाह है कि आवेश में आकर नया निवेश न करें और पुराने निवेश को ही स्मार्टली रोटेट करें.
  • दूसरे सप्ताह से व्यापार में लाभ की स्थिति बनने लगेगी.
  • नौकरीपेशा लोगों के लिए माह सामान्य रहेगा, लेकिन अंतिम सप्ताह में कार्यभार बढ़ेगा.
  • किसी भी स्थिति में धैर्य और समझदारी से काम लें, कार्य पूरे होंगे.

शिक्षा एवं करियर

  • छात्रों के लिए जून का महीना मेहनत और समर्पण का है.
  • कॉलेज स्तर पर पढ़ाई कर रहे छात्रों को लापरवाही से बचना चाहिए.
  • उच्च शिक्षा में लगे विद्यार्थियों को कुछ नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.
  • प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इस महीने अधिक मेहनत की जरूरत होगी.
  • करियर में संघर्ष बना रहेगा, लेकिन निरंतर प्रयास रंग ला सकता है.

प्रेम जीवन

  • प्रेम जीवन के लिए यह महीना भावनात्मक उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा.
  • माह की शुरुआत में प्रेमी के साथ कहासुनी हो सकती है, लेकिन जल्दी ही प्यार और समर्पण का भाव प्रबल होगा.
  • जो लोग हाल ही में किसी नए रिश्ते में जुड़े हैं, वे अपने प्रेम का इजहार करेंगे और साथ खुशनुमा पल बिताएंगे.
  • वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के बीच सामंजस्य बना रहेगा और परिवार का भी पूरा सहयोग मिलेगा.

स्वास्थ्य

  • स्वास्थ्य के लिहाज से यह महीना सावधानी की मांग करता है.
  • मंगल और केतु की स्थिति मानसिक तनाव बढ़ा सकती है.
  • ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से जूझ रहे जातकों को विशेष ध्यान रखना होगा.
  • छोटे-छोटे विषयों पर क्रोध की प्रवृत्ति हावी हो सकती है.
  • माता-पिता के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी होगा.

शुभ अंक और रंग

  • लकी नंबर: 3
  • लकी रंग: केशरी

विशेष उपाय

  • भगवान विष्णु की पूजा करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जप करें.
  • वृद्ध ब्राह्मण को भोजन कराएं, इससे आपको विशेष लाभ मिलेगा.

संपर्क करें

यदि आप अपनी जन्मकुंडली, वास्तु, रत्न, या व्रत-त्योहार से जुड़ी किसी भी जानकारी या समाधान के लिए मार्गदर्शन चाहते हैं, तो आप नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
(ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ)
8080426594 / 9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >