Raksha Bandhan 2026 Shubh Yog: पंचांग के अनुसार, इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त को है. इस बार रक्षाबंधन के दिन कुछ शुभ संयोग बनने जा रहे हैं. मिथिला पंचांग के अनुसार, इस साल रक्षाबंधन के दिन सर्वार्थ सिद्धि, सुकर्मा, और त्रिपुष्कर योग जैसे शुभ योग बनने जा रहे हैं.
ज्योतिषाचार्य पं. मणिभूषण झा ने बताया कि रक्षाबंधन पर शतभिषा नक्षत्र का भी विशेष संयोग बना रहेगा. साथ ही शुभता का कारक बृहस्पति कर्क राशि में मौजूद रहेगा, जो ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से शुभ है. आइए, अब ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि रक्षाबंधन पर बनने वाले इन शुभ संयोगों से किन 6 राशि वालों की किस्मत बदलेगी.
मिथुन राशि
धन लाभ के कई योग हैं. दोस्तों या रिश्तेदारों से अचानक लाभ होगा. रुका हुआ काम पूरा होगा. परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा. पिता के पक्ष से धन लाभ होगा. व्यापार में आर्थिक विस्तार नजर आएगा. कोई बड़ा काम बनेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा.
कर्क राशि
धार्मिक कार्यों से लाभ होगा. बिजनेस से जुड़े कार्यों में तरक्की होगी. यात्रा से लाभ होगा. ससुराल पक्ष से आर्थिक उन्नति के कई योग बनेंगे. दोस्तों का साथ मिलेगा, जो लाभकारी नजर आएगा. कार्यक्षेत्र से जुड़ा काम पूरा होगा.
ये भी पढ़ें: 31 अगस्त से 4 राशि वाले रहें सावधान! सूर्य-चंद्र का व्यतिपात योग दे सकता है कष्ट
सिंह राशि
बिजनेस से अचानक धन लाभ होगा. पहले किए हुए निवेश से फायदा होगा. दैनिक आमदनी में बढ़ोतरी होगी. कार्यस्थल पर कार्यों में मन लगेगा. कार्यों किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा. आकस्मिक लाभ होगा. फंसा हुआ पैसा वापस मिलेगा.
कन्या राशि
कार्यों में सफलता मिलेगी. समाज में खूब मान-सम्मान मिलेगा. कई स्रोतों से धन लाभ होगा. व्यापार करने वालों को मोटा मुनाफा प्राप्त होगा. ग्रहों की अनुकूलता से भाग्योदय होगा. कर्ज की समस्या का समाधान निकलेगा.
वृश्चिक राशि
धन-संपत्ति में वृद्धि होगी. छात्रों को खुशखबरी मिलेगी. राजनीति के क्षेत्र में काम करने वालों को लाभ के कई योग हैं. अधिकारियों से फायदा हो सकता है. मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी. शुभचिंतकों से धन प्राप्ति का योग है.
ये भी पढ़ें: रक्षा बंधन: भाई को राखी बांधते समय 1, 2 या 3 कितनी गांठ लगानी चाहिए? जानें नियम और मान्यता
धनु राशि
व्यापार में दैनिक आदमनी बढ़ेगी. धार्मिक कार्यों से जुड़े लोगों की आर्थिक उन्नति होगी. कार्यक्षेत्र में कार्यों में प्रगति होगी. किसी बड़ी बिमारी से छुटकारा मिल सकता है. घर-परिवार खुशहाल रहेगा.