Aaj Ka Kark Rashifal 28 August 2026: आज रक्षाबंधन पर संभलकर लें आर्थिक फैसले, जानें पूरा हाल

Aaj Ka Kark Rashifal 28 August 2026: आज 28 अगस्त को सूर्य-बुध के प्रभाव से आर्थिक और करियर के मामलों में सूझबूझ बढ़ेगी. रक्षाबंधन के पावन पर्व पर चंद्रमा का अष्टम भाव में होना रिश्तों में संवेदनशीलता, भावुकता और मिठास लेकर आएगा. आइए जानते है काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी से कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

करियर-बिजनेस

सूर्य और बुध द्वितीय भाव में हैं, जबकि चंद्रमा अष्टम भाव में रहेगा. पैसों और काम से जुड़े कुछ अचानक बदलाव सामने आ सकते हैं. रक्षाबंधन के त्यौहार पर व्यापारिक लेन-देन, दस्तावेज, भुगतान और समझौतों को ध्यान से जांचना बेहतर रहेगा. नौकरी में किसी कठिन जिम्मेदारी को संभालना पड़ सकता है. गुरु प्रथम भाव में होने से आपकी समझ और निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी. मंगल द्वादश भाव में है, इसलिए रक्षाबंधन की खरीदारी और बेवजह के खर्चों पर थोड़ी लगाम रखें.

ये भी पढ़ें: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण पर इन 4 राशियों के लिए बज रही है खतरे की घंटी, संभलकर रहें

रिलेशनशिप

आज रक्षाबंधन के शुभ पर्व पर परिवार में आपकी बात को पूरा महत्व मिलेगा. घर के किसी आर्थिक या निजी विषय पर सकारात्मक चर्चा हो सकती है. रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर परिवार के किसी बड़े सदस्य की सलाह बहुत काम आएगी. त्यौहार के माहौल में भावनाएं थोड़ी ज्यादा हावी हो सकती हैं, इसलिए छोटी बात को दिल पर लेने से बचें. भाई-बहन और अपनों के साथ खुलकर बात करने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा.

लव लाइफ

प्रेम संबंधों में भावनाएं काफी गहरी रह सकती हैं. रक्षाबंधन के इस खास दिन साथी के किसी व्यवहार को लेकर ज्यादा सोचने से गलतफहमी पैदा हो सकती है. जो बात परेशान कर रही है, उसे मन में दबाने के बजाय पार्टनर से सीधे पूछ लेना बेहतर होगा. अविवाहित लोगों के लिए रक्षाबंधन के पारिवारिक मिलन-समारोह या परिचितों के जरिए कोई नया रिश्ता सामने आ सकता है. रिश्ते में भरोसा बनाए रखना सबसे जरूरी रहेगा.

स्वास्थ्य

चंद्रमा अष्टम भाव में होने से मन थोड़ा भारी या बेचैन महसूस कर सकता है. रक्षाबंधन की भागदौड़ और मंगल के द्वादश भाव में होने के कारण नींद और आराम का खास ध्यान रखें. दिनचर्या को बहुत अनियमित न होने दें. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और समय पर भोजन करें. त्यौहार के बीच थोड़ा शांत समय बिताने से मन को राहत और ताजगी मिलेगी.

ये भी पढ़ें: साल का अंतिम चंद्र ग्रहण नकारात्मक नहीं, इन 4 राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा यह ग्रहण

शुभ रंग: सफेद, शुभ अंक: 2

उपाय

माता लक्ष्मी की पूजा कर उन्हें खीर का भोग लगाएं. अपनी बहन से सफेद या पीले रंग की राखी बंधवाएं. बहन का आशीर्वाद लेकर उन्हें वस्त्र या चांदी का सिक्का उपहार में दें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >