Plane Crash Rashi Connection: विमान हादसे के बाद उठे सवाल, किन राशि वालों के लिए विमान यात्रा बन सकती है घातक

 Plane Crash Rashi Connection: हाल ही में हुई अहमदाबाद विमान दुर्घटना ने एक बार फिर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या वास्तव में कुछ लोगों के लिए हवाई यात्रा का समय अशुभ हो सकता है? ज्योतिष के अनुसार, यह आशंका निराधार नहीं है. जब किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि, राहु, केतु या मंगल जैसे ग्रहों की प्रतिकूल दशा चल रही हो, तो यात्रा के दौरान बाधा या दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है.

इन राशियों के लिए समय संवेदनशील

विशेषज्ञों की मानें तो मेष, सिंह, वृश्चिक और मकर राशि के जातकों के लिए यह समय संवेदनशील है. अगर किसी की कुंडली में शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही हो, या राहु-केतु की महादशा सक्रिय हो, तो खासकर हवाई यात्रा के समय विशेष सावधानी जरूरी है. ग्रहण, अमावस्या, पंचक या अशुभ नक्षत्रों के दौरान हवाई सफर करने से बचना बेहतर माना जाता है.

दूसरी जाति में विवाह करना सही या गलत

मंगल और राहु का संयोग

वृश्चिक और मकर राशि के लोगों को इस समय मानसिक दबाव, तकनीकी बाधा या निर्णय संबंधी भ्रम का सामना करना पड़ सकता है. यदि मंगल और राहु का संयोग हो या शनि की सीधी दृष्टि यात्रा भाव पर हो, तो यह स्थिति और भी जटिल हो सकती है.

यदि हवाई यात्रा टाली नहीं जा सकती, तो कुछ सावधानियां अपनाकर संभावित खतरे को टाला जा सकता है. धार्मिक उपाय जैसे “हनुमान चालीसा” का पाठ, “ॐ नमः शिवाय” या “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप लाभकारी हो सकता है. यात्रा से पूर्व दक्षिण दिशा की ओर मुख कर ध्यान करना भी मानसिक शांति देता है.

ज्योतिष डराने के लिए नहीं, बल्कि सजग और सतर्क रहने की चेतावनी देता है. सही समय पर उचित निर्णय लेकर अनहोनी से बचा जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >