Pisces September Horoscope 2024: कैसा रहेगा सितंबर महीना, जानें मीन राशि का मासिक राशिफल

Pisces September Horoscope 2024: मीन राशि वाले जातकों के लिए सितंबर माह कैसा रहेगा. अपना मासिक राशिफल यहां से जानें

Pisces September Horoscope 2024: सभी लोग जानना चाहते हैं कि सितंबर का महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा,मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नई समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.जाने ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है .

पारिवारिक जीवन

मीन राशि के लिए यह माह मिला जुला रहने वाला है. पहले भाव में राहु,चौथे भाव में मंगल, द्वादश भाव में शनि वक्री होकर बैठे है. केतु सप्तम भाव में है परिवार में उथल -पुथल मचेगा.नया कार्य आरम्भ करने से पहले परिवार के सदस्यो से सलाह ले. संपति का लाभ होगा. पुराने संपति को लेकर विवाद बना हुआ था वह दूर होगा. परिवार के बात किसी से शेयर नहीं करे.परिवार में अशांति बन जाएगी.भूमि भवन का लाभ मिलेगा.

व्यापार तथा नौकरी

व्यापार में थोडी परेशानी होगी. सप्तम भाव में केतु के साथ शुक्र बैठे है लेकिन ईमानदारी रखे. बिजनेस में लाभ होगा.साझे में व्यापार किए है उनको लाभ होगा. 23 सितम्बर के बाद व्यापर में खूब उन्नति करेगे. कई क्षेत्र से आपको लाभ होगा.आपकी छवि सकारात्मक होगा. नौकरी करने वाले दशम भाव के स्वामी तीसरे भाव में है मंगल की दृष्टि दशम भाव पर है.अधिकारी आप से रिश्ता ठीक रहेगा.नौकरी उत्तम रहेगा ,सहकर्मी का सहयोग मिलेगा.

शिक्षा तथा करियर

विधार्थियों के लिए यह माह अनुकुल रहेगा शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति करेगे. इस माह लगन के साथ पढाई करे. कालेज में पढाई करने वाले समझदारी के साथ शिक्षा के क्षेत्र में निर्णय ले. उच्य शिक्षा की पढाई करने वाले को परिवार का सहयोग मिलेगा, शिक्षक भी आपको मदद करेगे. करियर में आप सफल रहेंगे.छठे भाव में सूर्य है करियर में आप उन्नति करेगे. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है सफलता मिलेगा. 17 सितम्बर के बाद करियर और लाभ मिलेगा.

प्रेम जीवन

प्रेम जीवन में आपके लिए सितम्बर का महिना मधुरता देने वाला है. प्रेमी के साथ अपने प्रेम में मगन रहेगें.माह के दुसरे सप्ताह से प्रेमिका के साथ अनबन बनेगा.इस समय प्रेमी के साथ घूमने का प्लान करे.रिश्ता मजबूत होगा. वैवाहिक जीवन में अनबन बनेगा लेकिन माह के दुसरे सप्ताह से रिश्ता मजबूत बनेगा. पति पत्नी दोनों प्रसन्न रहेगें.माह के अंतिम सप्ताह से दाम्पत्य जीवन और मधुर होगा.

स्वास्थ्य


इस माह स्वास्थ्य ठीक रहेगा. शनि द्वादश भाव में तथा राहु केंद्र भाव में बैठे है.चोट -चपेट लग सकता है.16 सितम्बर के बाद आंख सम्बन्धित समस्या बनेगा. इसलिए स्वास्थ में समस्या दिखाई दे तुरंत डॉक्टर से सलाह ले.

लकी नंबर: 6

लकी कलर: पीला

उपाय: प्रत्येक दिन भगवान शिव का पूजन करे उनका अभिषेक करे लाभ मिलेगा.

मंगलवार को बजरंग बाण का पाठ करे. गरीबों को भोजन कराएं.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >